मनोरंजन

26/11 लिंक और हमजा के DOB ने बढ़ाई फैंस में हलचल, ‘धुरंधर 2’ में छुपी इस राज को जान हैरान रह जाएंगे आप

2008 Mumbai Terror Attacks Hamza Ali Mazari: फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी थ्योरी वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। फिल्म के किरदार 'हमजा' की जन्मतिथि (DOB) और भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक 26/11 है।
2 min read
• •
Mar 21, 2026
26/11 लिंक और हमजा के DOB ने बढ़ाई फैंस में हलचल, 'धुरंधर 2' में छुपी इस राज को जान हैरान रह जाएंगे आप
फिल्म -'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: X)

2008 Mumbai Terror Attacks Hamza Ali Mazari: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दर्शक और फैंस दोनों इस फिल्म की एक्टिंग और कहानी के ट्विस्ट की जमकर सराहना कर रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म में यूज हुए छोटे-छोटे प्रॉप्स भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इन प्रॉप्स की बारीकियां देखकर लोग मेकर्स की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।

26/11 के मुंबई आतंकी हमले की तारीख

फिल्म में स्टार रणवीर सिंह के रोल हमजा अली मजारी का पासपोर्ट इस समय काफी सुर्खियों में है। इसमें उनकी जन्मतिथि (DOB) 26 नवंबर 1979 दिखाई गई है, जो 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की तारीख से मैच खाती है। ये छोटी-सी बारीकी दर्शकों ने नोट की और इसके पीछे छिपे अर्थ पर चर्चा शुरू कर दी है। बता दें, ट्विटर पर यूजर्स ने इस स्क्रीनशॉट को साझा किया और डायरेक्टर आदित्य धर की इस सोच को कमाल की बताया।

इसके साथ ही पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट 21 सितंबर 2008 की भी खूब चर्चा में की जा रही है, जो उस समय की दिल्ली बम धमाकों की हाई अलर्ट स्थिति से जुड़ी है। बता दें, इस तरह के छोटे-छोटे डिटेल्स ने फिल्म को और भी मजेदार, सस्पेंस वाला बना दिया है।

दुश्मन इलाके में जाकर मिशन को अंजाम देना

फिल्म की कहानी की बात करें तो, Ranveer Singh एक अंडरकवर भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आएंगे, जो दुश्मन इलाके में जाकर मिशन को अंजाम देता है। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े स्टार्स भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक जासूस के खतरनाक मिशन और उसके ट्रांसफॉर्मेशन पर बेस्ड है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है।

फिल्म को देख दर्शक और क्रिटिक्स मेकर्स की इस तरह की बारीक सोच और मेहनत की बहुत तारीफ कर रहे हैं। प्रॉप्स से लेकर कहानी तक सब कुछ इतना ध्यान से बना है कि फिल्म एक यादगार अनुभव बन गई है। बता दें, फैंस भी आगे ऐसे गहरे और सोच-समझकर डाले गए डिटेल्स देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये साबित कर दिया है कि केवल एक अच्छी कहानी ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी खास बातें भी फिल्म को खास और यादगार बनाती हैं।

Updated on:
21 Mar 2026 08:03 am
Published on:
21 Mar 2026 08:03 am
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक