मनोरंजन

‘सितारे जमीन पर’ से डेब्यू करेंगी आमिर खान की मां जीनत! इस गाने में आएंगी नजर

Sitare Zameen Par: 91 साल की उम्र में आमिर खान की मां जीनत हुसैन फिल्म 'सितारे जमीन पर' से डेब्यू करने जा रही हैं। जानिए आमिर ने इस खास पल को लेकर क्या कहा और कैसे हुआ जीनत हुसैन का फिल्मी डेब्यू।

2 min read
Jun 07, 2025
Aamir Khan mother debut film प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Pinterest)

Sitare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' में उनकी मां जीनत हुसैन (Zeenat Hussain) भी नजर आने वाली हैं। 91 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में उनका ये डेब्यू काफी खास बन गया है। आमिर ने खुद इस किस्से को मीडिया के सामने शेयर किया और बताया कि कैसे उनकी मां एक गाने की शूटिंग के दौरान फिल्म का हिस्सा बन गईं। (Aamir Khan mother debut film)

जब अम्मी ने कहा, ''मैं शूटिंग पर आना चाहती हूं''

आमिर ने बताया कि उनकी मां आमतौर पर कभी शूटिंग पर आने की इच्छा नहीं जतातीं, लेकिन एक दिन उन्होंने अचानक फोन कर कहा कि वह सेट पर आना चाहती हैं। उस दिन फिल्म का आखिरी गाना शूट हो रहा था, जो एक शादी के जश्न पर आधारित है। आमिर ने उन्हें आने की इजाजत दी और गाड़ी भेज दी। इस खास मौके पर उनकी बहन निखत खान भी साथ थीं। जो खुद भी फिल्म में एक छोटा रोल निभा रही हैं।

डायरेक्टर ने किया शॉट का प्रस्ताव

सेट पर आमिर की मां व्हीलचेयर पर थीं और शूटिंग देख रही थीं। तभी डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना ने आमिर से अनुरोध किया कि क्या वे जीनत हुसैन को गाने में एक कैमियो रोल दे सकते हैं। आमिर ने झट से हामी भर दी। उन्होंने कहा कि गाना शादी के माहौल का है और उनकी मां आसानी से उसमें शामिल हो सकती हैं। इस तरह बिना किसी योजना के जीनत हुसैन का ये कैमियो (Zeenat Hussain cameo) तय हो गया।

हैप्पी वेडिंग सॉन्ग में आएंगी नजर

इस फिल्म के जिस गाने में आमिर की मां नजर आएंगी, उसका नाम है 'हैप्पी वेडिंग' हैं। ये गाना फिल्म का आखिरी ट्रैक है। इसी गाने की शूटिंग के दौरान जीनत हुसैन सेट पर पहुंचीं और खास कैमरा शॉट में शामिल हुई। आमिर ने कहा कि इस गाने में मां को देखना उनके लिए भावुक अनुभव था।

कब होगी फिल्म रिलीज

'सितारे जमीन पर' को 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आमिर ने बताया कि उनकी मां फिल्म की रिलीज से एक हफ्ता पहले 13 जून को 91 साल की हो जाएंगी। उन्होंने इस मौके को और भी खास बनाने के लिए मां को फिल्म का हिस्सा बनाया। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, लेकिन इतना तय है कि ये फिल्म आमिर और उनके परिवार के लिए बेहद यादगार बन चुकी है।

Also Read
View All

अगली खबर