मनोरंजन

अक्षय तृतीया पर आदिपुरुष का मोशन पोस्टर जारी, धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाए दमदार लुक में दिखे प्रभास

Adipurush Motion Poster : मशहूर डायरेक्टर ओम राउत ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रभास धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर युद्ध वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। जबकि पीछे जय श्रीम राम का उद्घोष चल रहा है।
2 min read
Apr 22, 2023
adipurush_motion_poster_released_on_akshaya_tritiya_prabhas_prabhas_looks_strong_in_shriram_look_with_bow_and_arrow.png

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों मेकर्स ने राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम, माता सीता और हनुमान का लुक जारी किया था। वहीं अब अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 'आदिपुरुष' का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें प्रभास हाथ में धुनष और बाण लिए श्रीराम के रूप में नजर आ रहे हैं। मोशन पोस्टर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में जय श्रीराम के एक शानदार ऑडियो क्लिप के साथ शेयर किया है।

'आदिपुरुष' क मोशन पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। पोस्टर के आखिरी में प्रभास धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर युद्ध वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। जबकि पीछे जय श्रीम राम का उद्घोष चल रहा है। इस गीत को अजय-अतुल की पॉपुलर जोड़ी ने कंपोज किया है और मनोज मुंतशिर ने ये गीत लिखा है।

इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए डायरेक्टर ओम राउत ने कैप्शन में लिखा, 'जब न जा पाओ सारे धाम तो बस ले लो प्रभु का नाम... जय श्रीराम।' बता दें कि ओम राउत की इस फिल्म का निर्देशन टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर ने किया है।

बता दें कि 'आदिपुरुष' का टीजर पिछले साल ही रिलीज हुआ था। जिसके बाद इसके किरदारों के लुक और फिल्म के ग्राफिक्स को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने फिल्म के मेकर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों के एतराज को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया और फिल्म के वीएफएक्स पर नए सिर से काम शुरू किया गया। अब ये फिल्म 16 जून, 2023 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Published on:
22 Apr 2023 10:24 am