मनोरंजन

अब सेंचुरी मारनी है…बिग बी की नातिन संग ब्रेकअप के बाद, 34 की उम्र में शादी पर बोले एक्टर, हुआ वायरल

Siddhant Chaturvedi: हाल ही में फेमस एक्टर ने अपनी 34 की उम्र में शादी को लेकर खुलकर बातें की हैं। बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की नातिन के साथ अपने पुराने ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपने जीवन में नई शुरुआत करने की इच्छा जाहिर की है।

2 min read
Feb 24, 2026
सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा (सोर्स: x)

Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से पब्लिक से दूर रखते आए हैं। 2022 की शुरुआत में अफवाहें उड़ी थीं कि वो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ रिलेशनशिप में हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट्स को लेकर फैंस चर्चा करते रहते थे और पैपराजी भी उन्हें कई बार साथ में स्पॉट करते देखे गए, लेकिन सिद्धांत ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। बता दें, 2024 के बीच में खबर आई कि इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका है।

ये भी पढ़ें

21 की उम्र में रश्मिका ने 13 साल बड़े एक्टर से की थी सगाई, एक साल में टूटा रिश्ता, अब सच आया सामने

सिद्धांत की लव लाइफ

फैंस लगातार सिद्धांत की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। वे ये जानना चाहते हैं कि सिद्धांत अभी किसे डेट कर रहे हैं या उनकी शादी कब होने वाली है। इस बीच, एक्टर ने अपने चाहने वालों की उत्सुकता का ख्याल रखते हुए। एक इंटरव्यू में अपनी शादी और रिश्तों को लेकर सीधी बातें कही।

इंटरव्यू में सिद्धांत ने बताया कि उनके घर में शादी की चर्चाएं हमेशा होती हैं और उनकी मम्मी नाना-नानी चाहती हैं कि परिवार में बच्चे हों, ताकि वे काम पर जाने के दौरान उनकी देखभाल कर सकें और उनके साथ खेल सकें। इस पर सिद्धांत कहते हैं, "मम्मी इसके लिए शादी करने की क्या जरूरत है?" उन्होंने साफ किया कि शादी एक बड़ा और गंभीर फैसला होता है और वो जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहते।

ट्रेडिशनल मैरिज में यकीन रखते हैं

इतना ही नहीं, सिद्धांत ने अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि वे ट्रेडिशनल मैरिज में यकीन रखते हैं। शादी सिर्फ 2 व्यक्तियों का नहीं, बल्कि 2 परिवारों का मिलन है। इसलिए सही मैच होना बहुत जरूरी होता है ताकि जीवन में साथ निभाने वाला साथी बैटिंग के बीच में मैच न छोड़ दे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि "मैं सेंचुरी मारना चाहता हूं, यानी मेरी शादी 100 साल तक चले। इसलिए सोच-समझकर ही फैसला लूंगा।"

बता दें, अपनी लेटेस्ट फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के दौरान हुए अपने हार्टब्रेक का भी जिक्र करते हुए सिद्धांत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे व्यक्तिगत परेशानियों से गुजर रहे थे और इस फिल्म ने उन्हें हील करने में मदद की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया था कि वो उस समय अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।

अरेंज्ड मैरिज को लेकर भी अपने विचार बताए

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अरेंज्ड मैरिज को लेकर भी अपने विचार साफ किए। उन्होंने कहा कि वे अरेंज्ड मैरिज के लिए पूरी तरह से खुले हैं। इसकी वजह बताते हुए कहा कि उनकी उम्र के आसपास उनके कई दोस्त और रिश्तेदार शादी कर रहे हैं और परिवार के साथ रहकर एक-दूसरे को समझने का अपना अलग ही मजा है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि जल्दबाजी कोई ऑप्शन नहीं है, "अगर अभी मेरी शादी नहीं हो रही तो मैं क्या बताऊं?" हालांकि सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन सिद्धांत की एक्टिंग की खूब सराहना हुई। फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की, जो उनकी आगे की फिल्मिंग करियर के लिए सकारात्मक संकेत भी हैं।

Updated on:
24 Feb 2026 04:20 pm
Published on:
24 Feb 2026 04:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर