मनोरंजन

‘एनिमल’ से मिली सफलता के बाद अब ‘बंदर’ बन छाएंगे बॉबी देओल! फर्स्ट लुक हुआ वायरल

Bobby Deol: फिल्म 'एनिमल' के बाद एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए बॉबी देओल तैयार है। फिल्ममेकर्स ने इनकी फिल्म 'बंदर' पर अपडेट दिया और कहा कि…
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 5:53 PM IST
'एनिमल' से मिली सफलता के बाद अब 'बंदर' बन छाएंगे बॉबी देओल! फर्स्ट लुक हुआ वायरल
फोटो सोर्स: बॉबी देओल के X द्वारा

Bobby Deol: बॉबी देओल एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के बाद से ही उन्हें विलेन के रोल में देखा जा रहा था। लेकिन अब वो कुछ नया लेकर आ रहे हैं। फिल्ममेकर्स ने फिल्म 'बंदर' यानी 'Monkey in a Cage' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें बॉबी देओल एकदम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हताशा और बेबसी साफ दिखाई दे रही है, मानों वो कितने मजबूर हो। 'एनिमल' में अपने नेगेटिव रोल से दर्शकों को चौंकाने के बाद, अब बॉबी देओल 'बंदर' में क्या कमाल दिखाते हैं? अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म फैंस को कितना खुश करती है।

'एनिमल' से मिली सफलता के बाद अब 'बंदर' बन छाएंगे बॉबी देओल

बता दें कि मेकर्स ने इस फिल्म के बॉबी देओल के इंटेंस लुक की पहली झलक शेयर करते हुए ये भी अनाउंस किया कि फिल्म का सिलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक कहानी जो शायद कभी बताई नहीं जानी चाहिए थी… लेकिन अब 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऑफिशियल सिलेक्शन बन चुकी है। दरअसर ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। जो अब #tiff50 में प्रीमियर होने वाली है।' दरअसल 'बंदर' को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में दिखाया जाने वाला है। जहां दुनिया भर की नई और बेहतरीन फिल्में दिखाई जाती हैं। इसका चयन भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ी बात है, क्योंकि ये दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक है।

रियल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ नया प्रोजेक्ट

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे और अग्ली जैसी कई फिल्में बना चुके हैं, अपने अलग और रियल स्टोरीटेलिंग स्टाइल के साथ इस नए प्रोजेक्ट में लौटे हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल जो इन दिनों अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Updated on:
23 Jul 2025, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
काव्या मारन के साथ रिसेप्शन से पहले अनिरुद्ध का म्यूजिकल धमाका, फैंस बोले- ‘GOAT हो तुम’, बताया वेडिंग ट्रीट

‘सलमान खान की होस्टिंग में अब पहले जैसी जान नहीं’, कम फीस में शो करने को तैयार थे बड़े सितारे, अब पूर्व टैलेंट हेड ने किया खुलासा

‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

‘काजी को घिनौने जोक्स मारने का लाइसेंस दे दिया?’ सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ पर भड़के दर्शक, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

‘बाहर से आने वालों को शक की नजर से देखा जाता है’, मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में गुटबाजी पर कही बड़ी बात