फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है। जिसमें अजय देवगन, ‘जस्सी रंधावा’ के किरदार में ट्रैक्टर चलाते नजर आते हैं। इसी दौरान बैकग्राउंड में आवाज आती है, "ये है जस्सी, जिसकी किस्मत में हर बार फंसना ही लिखा है। पहले झूठे प्यार में फंसा, फिर चार औरतों के बीच, उसके बाद माफिया फैमिली में और अब अपनी मां से किए वादे में फंस गया।"