मनोरंजन

Lock Upp में आकांक्षा चौधरी के हैरेसमेंट वाले दावे पर बंदगी कालरा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैं जानती हूं, लेकिन नाम नहीं लूंगी’

Akanksha Harassment Claim: लॉक अप 2 की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी के उत्पीड़न संबंधी दावे पर बंदगी कालरा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो आरोपी को जानती हैं, लेकिन उसका नाम नहीं लेंगी।
2 min read
Aug 03, 2026
Akanksha Chaudhary
आकांक्षा चौधरी के उत्पीड़न संबंधी दावे पर छलका दर्द (सोर्स: X-@kitabi_kidda)

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद आकांक्षा चौधरी ने जिस दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया था, उस पर अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बंदगी कालरा ने बड़ा दावा किया है। बंदगी का कहना है कि उन्हें पता है कि आकांक्षा किस शख्स की बात कर रही थीं, लेकिन वो उसका नाम पब्लिक नहीं करेंगी। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो शख्स साजिद खान नहीं हैं।

आकांक्षा चौधरी के दावे पर बंदगी कालरा का बड़ा बयान

'लॉक अप 2' से एलिमिनेट होने के दौरान आकांक्षा चौधरी ने खुलासा किया था कि ब्यूटी पेजेंट के दिनों में एक प्रभावशाली शख्स ने उन्हें आर्थिक मदद के बदले सेक्स करने का प्रस्ताव दिया था। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।

दरअसल, अब इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा ने एक्स पर दावा किया कि वो जानती हैं कि आकांक्षा किस व्यक्ति की बात कर रही थीं। उन्होंने लिखा कि ये दुख की बात है कि कोई भी उस व्यक्ति के बारे में खुलकर बात नहीं करता। बंदगी ने ये भी दावा किया कि उस व्यक्ति की एक प्रेमिका मुंबई में उनकी बिल्डिंग में रहती है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ऐसा सवाल

बंदगी की इस पोस्ट पर एक यूजर ने सवाल किया कि अगर वो उस व्यक्ति को जानती हैं तो उसका नाम क्यों नहीं बता रहीं। इसके जवाब में बंदगी ने कहा, "उनका नाम लेना मेरी जगह नहीं है।" इसी दौरान एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या वो व्यक्ति साजिद खान हैं। इस पर बंदगी ने साफ जवाब दिया,"नहीं।"

बता दें, बंदगी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपी का नाम सामने आना चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। तो वहीं कुछ यूजर्स ने महिलाओं के सामने आने में होने वाली सामाजिक आलोचना और दबाव पर भी चिंता जताई।

जाने आकांक्षा चौधरी ने क्या कहा था?

इस पर आकांक्षा चौधरी ने बताया था कि जब वो एक ब्यूटी पेजेंट की तैयारी कर रही थीं, तब उनके पास कपड़ों, ट्रेनिंग और अन्य खर्चों के लिए पैसे नहीं थे। परिवार भी आर्थिक मदद करने की स्थिति में नहीं था।

साथ ही, उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पेजेंट इंडस्ट्री की एक वरिष्ठ शख्सियत से आर्थिक मदद मांगी थी। उनके मुताबिक, वो व्यक्ति पहले कई ब्यूटी पेजेंट जज कर चुका था और उभरते कंटेस्टेंट की आर्थिक मदद करने के लिए जाना जाता था। आकांक्षा का आरोप है कि मदद मांगने पर उस व्यक्ति ने पैसों के बदले शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। बंदगी कालरा के ताजा बयान के बाद ये मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Updated on:
03 Aug 2026 04:34 pm
Published on:
03 Aug 2026 04:34 pm
Also Read
View All