
Akansha Ranjan Kapoor Statement on age gap: आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड में फीमेल स्टार्स पर उम्र को लेकर होने वाले दबाव पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें लगता था कि अगर 28 साल की उम्र तक बड़ी कामयाबी नहीं मिली, तो शायद उनका करियर खत्म माना जाएगा। अब एक्ट्रेस का कहना है कि ये सोच बदलनी चाहिए और महिलाओं को अपने करियर के साथ-साथ अपनी प्राइवेट लाइफ जीने की भी पूरी आजादी होनी चाहिए।
बॉलीवुड में उम्र को लेकर होने वाली चर्चा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने इंडस्ट्री के उस दबाव पर खुलकर बात की है, जिसका सामना कई एक्ट्रेस अपने करियर के शुरुआती सालों से ही करती हैं। उनका कहना है कि एक समय उन्हें भी लगता था कि अगर 28 साल की उम्र तक बड़ी कामयाबी नहीं मिली, तो उनका फिल्मी सफर लगभग खत्म माना जाएगा और फिल्म इंडस्ट्री के मुताबिक वो बुढ़ी हो जाएगी और एक्टर्स 50 या हर उम्र में रोमांस कर सकते है।
इतना ही नहीं, आकांक्षा ने बताया कि जब कोई स्टार्स कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखता है, तो उसे लगता है कि उसके पास काफी समय है, लेकिन कुछ ही सालों में माहौल बदल जाता है और उम्र को लेकर लगातार बातें होने लगती हैं। उन्होंने कहा कि पहले वो सेट पर सबसे कम उम्र की स्टार्स होती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में समय बहुत तेजी से बदलता है और इसी के साथ लोगों का नजरिया भी बदल जाता है।
हालांकि, अब उनका सोचने का तरीका पहले से अलग हो चुका है। इस पर आकांक्षा का मानना है कि कामयाबी की कोई तय उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि कोई एक्टर 40 और 50 साल की उम्र में भी अपने करियर का सबसे अच्छा दौर देख सकता है। इसलिए सिर्फ उम्र के आधार पर किसी के सपनों और उम्मीदों को सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने ये भी कहा कि महिलाओं को अपने करियर और प्राइवेट लाइफ में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार शादी करना, मां बनना या परिवार को समय देना किसी महिला के पेशेवर सफर की रुकावट नहीं होना चाहिए। आज का दौर पहले से काफी बदल चुका है और कई महिलाएं अपने करियर के साथ-साथ प्राइवेट लाइफ में भी बैलेंस बनाकर सफल उदाहरण बन रही हैं।