Alia Bhatt latest photo after becoming Mother : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब एक लिटिल प्रिंसेस के माता-पिता बन चुके हैं। इस बीच आलिया ने मां बनने के बाद पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Alia Bhatt latest photo after becoming Mother : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड (Motherhood Period) एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद से ही कपूर फैमिली की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं फैंस भी मम्मी आलिया और पाप रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बच्चे की पहली झलक को देखने के लिए बरकरार हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कपल को बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को आलिया ने मां बनने के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Alia Bhatt Instagram Account) पर एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि ये एक ब्लर फोटो है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आलिया के हाथ में एक कॉफी मग है, जिसे वे कैमरे के सामने फोकस कर रही हैं। फोटो में आलिया धुंधली सी दिख रही हैं। लांकि, ये साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के ऑरेंज कलर के कप पर व्हाइट कलर से 'mama' लिखा हुआ है।
मां बनने के बाद आलिया भट्ट की ये पहली तस्वीर है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'it me'। इसमें आलिया ब्राउन कलर की लूज टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनके फैंस उनकी इस तस्वीर पर भर-भरकर प्यार उड़ेल रहे हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। शादी के सात महीने बाद ही एक लिटिल प्रिंसेस को जन्म दिया है।