मनोरंजन

आलिया भट्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का किया समर्थन, बोलीं- ‘उनका साहस हम सभी के लिए आईना है’

Alia Bhatt On Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब बॉलीवुड से लगातार समर्थन मिल रहा है।
less than 1 minute read
Jul 23, 2026
Alia BHatt Supports CJP Jantar Mantar Protest
आलिया भट्ट ने छात्रों को किया सपोर्ट (फोटो सोर्स- ANI)

Alia Bhatt On Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब बॉलीवुड से लगातार समर्थन मिल रहा है। सलमान खान के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी छात्रों के पक्ष में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों की घटनाओं ने उनका दिल कई बार तोड़ा, लेकिन छात्रों के हौसले ने उन्हें उम्मीद भी दी है। आलिया का कहना है कि इन युवाओं की आवाज सिर्फ उनके अपने भविष्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए है।

दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन अब सिर्फ राजनीतिक या शैक्षणिक मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसने देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कई फिल्मी हस्तियां भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रही हैं। इसी कड़ी में अब आलिया भट्ट ने भी छात्रों के संघर्ष को लेकर भावुक संदेश साझा किया है।

छात्रों के साहस को बताया प्रेरणादायक

आलिया भट्ट ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उनके मुताबिक, जब वह छात्रों को अपने अधिकारों और भविष्य के लिए डटकर खड़ा देखती हैं, तो उन्हें उम्मीद की नई किरण दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि हर प्रदर्शनकारी छात्र के पीछे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उसके परिवार के सपने, वर्षों की मेहनत और अनगिनत त्याग जुड़े होते हैं।

Updated on:
23 Jul 2026 12:04 pm
Published on:
23 Jul 2026 12:04 pm
Also Read
View All
“गणेश लाता था लीक पेपर” CJP आंदोलन को सपोर्ट कर बुरे फंसे सलमान खान, पुराना वीडियो देख लोगों ने कहा- पाखंडी

CJP Jantar Mantar Protest: ‘शर्म आनी चाहिए’, छात्रों के आंदोलन के सवाल पर भड़के सोनू निगम, लोगों ने खूब सुनाई खरी-खोटी

“मम्मी अब अकेली नहीं हैं” शेफाली जरीवाला के पेट डॉग सिम्बा की हुई मौत, पराग त्यागी ने किया पोस्ट

विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ हुई रिलीज, थिएटर में नाचे लोग, बजी सीटी और तालियां, आतिशबाजी से बदला माहौल

‘हिंसा से नहीं मिलेगा इंसाफ’ हंगामे पर रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा, तो पंचायत के प्रधान जी बोले- बच्चों के साथ है मेरे जिस्म का कतरा-कतरा