मनोरंजन

परहेज करने के बावजूद Amitabh Bachchan को मिठाई के साथ करना पड़ा शूट, साफ बता दिया कैसा लगा

अमिताभ ( Amitabh Bachchan ) ने शूट किया मिठाईयों के साथ विज्ञापन मिठाई खाना छोड़ने के चलते स्वादिष्ट बताने का किया दिखावा मिठाई के साथ पोज देना लगा अत्याचार
2 min read
Dec 19, 2020
परहेज करने के बावजूद Amitabh Bachchan को मिठाई के साथ करना पड़ा शूट, साफ बता दिया कैसा लगा
परहेज करने के बावजूद Amitabh Bachchan को मिठाई के साथ करना पड़ा शूट, साफ बता दिया कैसा लगा

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) सोशल मीडिया पर भी महानायक जैसे ही नजर आते हैं। छोटी से छोटी बातों से लेकर बड़े अनाउंसमेंट को जिस अंदाज में वे शेयर करते हैं, फैंस को खूब भाता है। जिंदगी को देखने का उनका नजरिया अन्य एक्टर्स जुदा और विशेष है। हाल ही अमिताभ को एक शूट के दौरान मिठाईयों के साथ पोज देना पड़ा। इसे उन्होंने अपने पर अत्याचार करार दिया है।

मिठाई से है बिग बी को परहेज
बता दें कि अमिताभ मिठाई खाने से परहेज करते हैं, ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ी यातना रसगुल्ले और गुलाब जामुन के साथ एक कमर्शियल विज्ञापन के लिए मिठाइयों को हाथ में लेना और उन्हें खाने के बाद प्रसन्न होने का दिखावा करना है।

'दिखावा करने को कहा गया'
बिग बी ने अपनी दुर्दशा को ट्विटर अकाउंट पर व्यक्त किया। उन्होंने हिंदी में लिखा, 'मैंने मिठाई खाना छोड़ दिया है और उसके बाद मुझे शूटिंग के दौरान अपने हाथ में रसगुल्ला और गुलाब जामुन के साथ पोज देना है, और ऐसा दिखावा करने के लिए कहा गया, जिससे पता चले कि खाने के बाद ये मिठाइयां कितनी स्वादिष्ट लगती हैं। इससे बड़ा कोई अत्याचार नहीं है।'

मिठाईयों के साथ दिए पोज
दिग्गज अभिनेता ने शूट की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें उन्हें कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए रसगुल्ले और गुलाब जामुन के साथ खुशी से पोज देते हुए देखा जा सकता है। फैंस ने भी ट्वीट के कमेंट सेक्शन में अपने विचार व्यक्त किए। एक ने लिखा, 'हां सर, मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि इन व्यंजनों को लेने से खुद को रोकना बहुत मुश्किल होता है।'

'दो गज दूरी जरूरी'
इससे पहले बिग बी ने एक और फोटो शेयर कर मजाकिया कैप्शन दिया। इस फोटो में अमिताभ के साथ फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर मास्क पहने पोज देते दिख रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा,' अविनाश के साथ पैकअप के बाद... ये जो अभी (अवि) अभी सब 'नाश' कर देता है... दो गज दूरी... अविनाश से... मास्क है उतना ही जरूरी।' इसके साथ अमिताभ ने हंसते हुए की इमोजी शेयर की हैं।

Published on:
19 Dec 2020 07:52 pm