मनोरंजन

‘खुदा गवाह’ के 23 साल पूरे, भावुक हुए अमिताभ

अमिताभ बच्चन के किरयर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है खुदा गवाह । अमिताभ के अभिनय से सजी फिल्म खुदा गवाह को पूरे 23 साल हो गए है।

less than 1 minute read
May 10, 2015
Feature image

अमिताभ बच्चन के किरयर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है खुदा गवाह । अमिताभ के अभिनय से सजी फिल्म खुदा गवाह को पूरे 23 साल हो गए है।


लेकिन इसकी यादें अभी भी अमिताभ के दिल में बसी हुई है। इस फिल्म को याद करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘पवन पिपालवा और उनकी रचनात्मकता के अनुसार मेरी फिल्म ‘खुदा गवाह’ को रिलीज हुए 23 साल हो गए।

वे दिन रोमांच और खोज परिपूर्ण थे। सुदूर क्षेत्रों तक की यात्रा करना और उस क्षेत्र के बारे में सीखना पहले कभी नहीं देखा था। इस अनुभव की कभी कल्पना नहीं की थी। इस फिल्म का निर्देशन मुकुल एस. आनंद ने किया था।

1993 में रिलीज हुई 'खुदा गवाह' की शूटिंग भारत, अफगानिस्तान, नेपाल और भूटान में की गई थी। महानायक ने इस मौके पर निर्माता एवं निर्देशक मुकुल आनंद को याद किया। मुकुल का 1997 में निधन हो चुका है।

वहीं इस फिल्म में अमिताभ के साथ श्रीदेवी, नागाजरुन, शिल्पा शिरोड़कर और डैनी डेनजोंगपा ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। ‘खुदा गवाह’ की शूटिंग भारत, नेपाल,अफगानिस्तान और भूटान में हुई थी।

Published on:
10 May 2015 10:09 am