
आकांक्षा चौधरी ने सर्जरी पर की बात (Photo Source- akankshachoudhary_official)
Aakanksha Chaudhary: मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में कदम रखने से पहले ही कई युवाओं पर एक अजीब सा दबाव महसूस होने लगता है- सुंदर दिखने का, परफेक्ट फीचर्स वाला चेहरा होने का। इस इंडस्ट्री में सफल होने के लिए अक्सर एक खास लुक की उम्मीद की जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था रियलिटी शो 'लॉक अप 2' और 'स्प्लिट्सविला X6' से पहचान बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा चौधरी (Aakanksha Chaudhary) के साथ। उन्होंने इस प्रेशर को लेकर खुलकर बात की है और अपने मिस यूनिवर्स के सफर की तैयारी के दौरान गालों को पतला और चेहरे को शार्प बनाने के लिए जो हथकंडे अपनाए थे उसका भी खुलासा किया है।
पिंकविला से आकांक्षा चोधरी ने खुलकर बात की। इस दौरान, आकांक्षा ने उन ऑनलाइन दावों पर बात की जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने नोज जॉब करवाया है, और इन अटकलों को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा, "लोग वीडियो बना रहे हैं कि आकांक्षा ने नाक की सर्जरी करवाई है। नहीं, मैंने कुछ नहीं करवाया।" फिर उन्होंने एक अलग कॉस्मेटिक प्रोसीजर के बारे में बताया, जिसके बारे में उन्होंने पेजेंट की दुनिया में आने की तैयारी करते समय गंभीरता से सोचा था। बकल फैट रिमूवल, यह एक सर्जिकल प्रोसीजर है जिसका मकसद गालों से फैट कम करना और चेहरे को ज़्यादा साफ दिखाना है।
आकांक्षा ने खुलासा किया कि जब वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं, तब उन्होंने गालों की चर्बी हटाने वाली सर्जिकल प्रक्रिया 'बकल फैट रिमूवल' (Buccal Fat Removal) करवाने का मन बहुत गंभीरता से बना लिया था। कई लोगों ने मुझसे हजार बार कहा कि मॉडलिंग और पेजेंट की दुनिया में केवल वही लड़कियां सफल होती हैं जिनका चेहरा एकदम तराशा (Sculpted) हुआ हो। मुझसे कहा गया कि मुझे अपने गालों की चर्बी हटानी ही पड़ेगी। इस सलाह को मैंने इतनी गंभीरता से लिया कि मैं इसके लिए पैसे जोड़ने लगीं। मैंने अपने खाने-पीने के खर्चों में भारी कटौती कर दी। मैं दिन में सिर्फ एक बार खाना खाती थीं और केवल तरबूज व फल खाकर गुजारा करती थीं। पैसे जमा करने के बाद मैं खास तौर पर डॉक्टर से सलाह लेने और यह सर्जरी कराने मुंबई भी आ गई थीं।"
आखिरकार आकांक्षा ने सर्जरी के बारे में दोबारा सोचा क्योंकि उन्हें डर था कि गाल की चर्बी को हमेशा के लिए हटाने से उनके चेहरे का नैचुरल शेप बदल सकता है। पीछे मुड़कर देखने पर, आकांक्षा कहती हैं कि वह खुश हैं कि उन्होंने ऑपरेशन नहीं करवाया। यह फैसला लेने से पहले, आकांक्षा ने कहा कि वह पहले ही इंजेक्शन वाले नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुकी थीं, जिनका मकसद चेहरे का फैट कम करना था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने लगभग चार से पांच हफ़्ते तक इलाज करवाया, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 40,000 से 60,000 खर्च हुए। लेकिन इस महंगे इलाज का कोई नतीजा नहीं निकला और रिजल्ट बिल्कुल 'जीरो' रहा।
Updated on:
13 Aug 2026 08:29 am
Published on:
13 Aug 2026 08:29 am
