12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंस नरूला की होगी Roadies से छुट्टी? करण कुंद्रा की वापसी की खबर ने मचाई हलचल, जानें क्या है पूरा मामला

Karan Kundrra Roadies return: ‘रोडीज सीजन 21’ में करण कुंद्रा की वापसी की चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह प्रिंस नरूला की जगह गैंग लीडर बन सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Karan Kundrra Roadies

'रोडीज' सीजन 21 आया चर्चा में (सोर्स: instagram-mtvroadies and mtvindia/IMDb)

Karan Kundrra Roadies: 'रोडीज' सीजन 21 को लेकर लगातार नई अटकलें सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि बसीर अली, सिवेट तोमर की जगह शो में नजर आ सकते हैं। अब एक और बड़ा नाम चर्चा में है और ऐसा कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा की 'रोडीज' में वापसी हो सकती है और वो सीजन 21 में प्रिंस नरूला की जगह गैंग लीडर की भूमिका संभाल सकते हैं। हालांकि, इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो एमटीवी और न ही करण कुंद्रा की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने आया है।

करण कुंद्रा से चल रही है बातचीत?

'टेली चक्कर' के अनुसार, करण कुंद्रा पर 'रोडीज सीजन 21' में शामिल होने को लेकर मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर डील फाइनल होती है तो करण, प्रिंस नरूला की जगह गैंग लीडर के तौर पर नजर आ सकते हैं।

फिलहाल ये साफ नहीं है कि प्रिंस नरूला शो से पूरी तरह बाहर होंगे या किसी दूसरे काम के कमिटमेंट के चलते नए सीजन से दूर रहेंगे। इसलिए करण की वापसी की खबर को फिलहाल रिपोर्ट्स और अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

करण पहले भी रह चुके हैं गैंग लीडर

करण कुंद्रा के लिए 'रोडीज' नया नहीं है। वह इससे पहले 'रोडीज X2' और 'रोडीज X4'में गैंग लीडर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद 2017 में वो 'रोडीज राइजिंग' में भी लौटे थे, लेकिन ऑडिशन स्टेज के बाद शो से बाहर हो गए।

उस समय रिपोर्ट्स में उनके एक्टिंग कमिटमेंट्स, जिसमें फिल्म 'मुबारकां' भी शामिल थी, को उनके शो से हटने की वजहों से जोड़ा गया था। करण ने उस समय खुद लंदन में एक 'बड़े' प्रोजेक्ट के लिए जाने की बात कही थी। हालांकि, उस दौरान ऑडिशन से जुड़े एक विवाद को लेकर भी अलग-अलग तरह की अटकलें सामने आई थीं।

प्रिंस नरूला को लेकर क्या है अपडेट?

'रोडीज' के पिछले सीजन 'रोडीज XX: डबल क्रॉस' में प्रिंस नरूला के साथ रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और एल्विश यादव गैंग लीडर थे और बाद में गौतम गुलाटी भी वाइल्डकार्ड गैंग लीडर के तौर पर शो में शामिल हुए थे।

सीजन 21 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती, एल्विश यादव और रजत दलाल समेत कई नामों की चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक एमटीवी ने नए सीजन की गैंग लीडर लाइनअप को आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है।

करण की वापसी पर फैंस का मिला-जुला रिएक्शन

करण कुंद्रा की वापसी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे एमटीवी का अच्छा फैसला बताया, जबकि कुछ फैंस प्रिंस नरूला को ही 'रोडीज' के लिए बेहतर मानते नजर आए। बता दें, एक यूजर ने लिखा कि अगर ये खबर सच है तो एमटीवी का अच्छा फैसला है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि करण के शामिल होने पर वह शो जरूर देखेंगे। हालांकि, एक फैन ने प्रिंस के समर्थन में कहा कि 'रोडीज' को प्रिंस के नाम से जाना जाता है।

फिलहाल 'रोडीज सीजन 21' की प्रीमियर डेट और गैंग लीडर्स की आधिकारिक लिस्ट का इंतजार है। ऐसे में करण कुंद्रा की वापसी और प्रिंस नरूला के शो से बाहर होने की खबर पर अंतिम तस्वीर एमटीवी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग