13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे उदयनिधि स्टालिन से प्यार है’, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान की तीखी आलोचना के बाद अब एक्टर विशाल ने लिया यू-टर्न

Udhayanidhi Stalin Remark Over Trisha Krishnan: एक्टर विशाल ने हाल ही में उदयनिधि स्टालिन को लेकर अपनी राय साझा की है। एक्टर ने कहा है कि उन्हें स्टालिन से प्यार है।
2 min read
Google source verification
Udhayanidhi Stalin Remark Over Trisha Krishnan

उदयनिधि स्टालिन पर एक्टर विशाल का बयान (फोटो सोर्स- IMDb)

Udhayanidhi Stalin Remark Over Trisha Krishnan: तमिल अभिनेता विशाल इन दिनों अपनी फिल्म 'मगुदम' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में विशाल ने अपनी दोस्ती और निजी रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। खास बात यह रही कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी का समर्थन किया था। इसके बावजूद विशाल ने साफ कर दिया कि राजनीतिक या सार्वजनिक विवाद उनकी निजी दोस्ती पर असर नहीं डाल सकते।

उदयनिधि को लेकर विशाल ने कही दिल की बात

चेन्नई में 'मगुदम' के ऑडियो लॉन्च के दौरान विशाल ने उदयनिधि स्टालिन और उनकी पत्नी कृतिगा के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों के साथ उनकी दोस्ती और अपनापन लंबे समय से है और किसी भी राजनीतिक परिस्थिति में इसमें बदलाव नहीं आएगा।

विशाल ने बताया कि उदयनिधि के साथ उनका रिश्ता कॉलेज के दिनों से जुड़ा है। उस समय से ही दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। विशाल ने मजाकिया अंदाज में अपने पुराने दिनों की एक घटना भी सुनाई। उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय दोनों कई बार गोपालपुरम में ट्रैफिक पुलिस के सामने फंस जाते थे, क्योंकि वे एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर निकलते थे। विशाल के मुताबिक, ऐसी स्थिति में वो उदयनिधि से उनके पिता का नाम बताने के लिए कहते थे, लेकिन उदयनिधि ऐसा करने में झिझकते थे। विशाल ने इसे उदयनिधि की उस आदत से जोड़ा कि वह अपनी अलग पहचान बनाए रखना चाहते थे और पिता के नाम का सहारा नहीं लेते थे।

कुछ दिन पहले विशाल ने किया था गिरफ्तारी का समर्थन

उदयनिधि स्टालिन से जुड़े विवाद के बीच विशाल ने कुछ दिन पहले उनके खिलाफ हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी थी। विवादित टिप्पणी को लेकर उदयनिधि को हिरासत में लिए जाने के बाद विशाल ने कहा था कि राजनीति में ऐसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हर व्यक्ति के साथ समान रवैया अपनाया जाना चाहिए।

विशाल ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं को निशाना बनाकर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जरूरत बताई थी। इसी बयान के बाद विशाल के रुख को उदयनिधि के खिलाफ माना जा रहा था। हालांकि अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक मुद्दे और निजी दोस्ती उनके लिए अलग-अलग हैं।

राजनीति में आने पर भी नहीं टूटेगी दोस्ती

विशाल ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह भविष्य में राजनीति में आते हैं तो उदयनिधि के साथ उनका मुकाबला स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तक सीमित रहेगा। उनके मुताबिक, दोनों के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी या मनमुटाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

विशाल ने संकेत दिया कि 2031 उनके राजनीतिक सफर के लिए अहम हो सकता है। हालांकि फिलहाल उनका ध्यान दूसरे कामों पर है। वह नादिगर संगम की बिल्डिंग से जुड़े काम को पूरा करने और शादी करने जैसी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

'मगुदम' से निर्देशन में नई शुरुआत

वर्कफ्रंट की बात करें तो विशाल 'मगुदम' को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म उनके निर्देशन करियर की शुरुआत भी मानी जा रही है। फिल्म में अंजलि और दुशारा विजयन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज 14 अगस्त को तय की गई है। ऐसे में विशाल एक तरफ अपने निर्देशन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके राजनीतिक संकेतों ने भी फैंस और तमिल सिनेमा में दिलचस्पी बढ़ा दी है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग