मनोरंजन

वास्तु के इस जादुई टोटके से बदली एक्ट्रेस अमृता खानविलकर की तकदीर, रातों-रात पलट गई किस्मत

Actress Amruta Khanvilkar: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता खानविलकर की जिंदगी में वास्तु के इस जादुई टोटके ने चमत्कारिक बदलाव ला दिया है। उन्हें कई सालों से करियर और निजी जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन जब उन्होंने अपने घर में वास्तु सुधार किए और इस खास टोटके को अपनाया, तो रातों-रात सब बदल गई।

2 min read
Apr 25, 2026
एक्ट्रेस अमृता खानविलकर (फोटो सोर्स: pinkvillalifestyle के इंस्टाग्राम से)

Actress Amruta Khanvilkar: मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में लिए गए इस खूबसूरत घर का नाम उन्होंने 'एकम' रखा है जो एकता, शांति और नई शुरुआत का प्रतीक है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अमृता ने अपने सपनों के घर की झलक दिखाई और उससे जुड़ी कई मजेदार और भावुक किस्से साझा कीं।

ये भी पढ़ें

Shraddha Kapoor फिर करना चाहती है आदित्य के साथ काम, ‘Aashiqui 2’ को दोबारा रिलीज करने की उठाई मांग, वायरल

इस घर में आने के बाद जिंदगी की उलझी सारी गांठें सुलझने लगीं

इस पर अमृता खानविलकर ने एक बेहद मजेदार बात बताई कि इस घर को लेने से पहले उनकी जिंदगी में चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। कई मोर्चों पर मुश्किलें थीं और मन में एक अजीब-सी बेचैनी थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने 'एकम' में कदम रखा, मानो किस्मत के दरवाजें खुल गए। इस घर में आने के बाद उन्हें मराठी फिल्म 'चंद्रमुखी' के लिए स्टेट अवॉर्ड मिला और जिंदगी की उलझी हुई गांठें एक-एक करके सुलझने लगीं, रातों-रात सब बदल गया। बता दें, अमृता इस घर को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि अपनी नई जिंदगी की शुरुआत भी मानती हैं।

इतना ही नहीं, अमृता ने अपने घर को अपने वास्तु गुरू के निर्देशानुसार डिजाइन करवाया है और हर कमरे की दिशा, हर दीवार का रंग और हर कोने की सजावट वास्तु के सिद्धांतों पर बेस्ड है। बता दें, घर की थीम पूरी तरह व्हाइट है जो शांति, सादगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ये घर मिनिमलिस्ट लग्जरी का एक परफेक्ट उदाहरण है जहां हर चीज जरूरी है और कुछ भी फालतू नहीं है।

वास्तु के एक छोटे से टोटके के कारण पूरी किस्मत बदल गई

इस घर की एक सबसे खास बात है जो सबका ध्यान खींचती है, वो है डाइनिंग टेबल के सामने लगा शीशा। अमृता ने बताया कि उनके वास्तु गुरू के मुताबिक खाना खाते वक्त शीशे में खुद को देखने से घर में बरकत आती है। वो कहती हैं कि जब वो खाना खाते हुए शीशे की तरफ देखती हैं तो एक अलग ही सुकून और संतोष महसूस होता है। ये एक छोटी-सी आदत है, लेकिन उन्हें इससे बहुत अच्छा लगता है। साथ ही, जब एक्ट्रेस ने बाताया कि वास्तु के एक छोटे से टोटके के कारण उनकी पूरी किस्मत बदल गई, जो हैरानी वाली बात थी एक्ट्रेस के लिए।

ये घर है अमृता के लिए लकी

अमृता खानविलकर के घर की बालकनी हरे-भरे पौधों से सजी है जो इस व्हाइट थीम वाले घर को एक ताजगी भरा एहसास देती है। घर में एक खास 'सेल्फी टनल' भी है जो सोशल मीडिया कंटेंट के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप बनाता है। ये टनल अपनी अनोखी डिजाइन की वजह से तुरंत ध्यान खींच लेता है।

बता दें, अमृता ने हंसते हुए बताया कि उनका किचन साइज में छोटा है लेकिन उनकी जरूरतों के लिए बिल्कुल सही है। हालांकि उनकी मां को ये किचन पसंद नहीं है क्योंकि उनके बड़े-बड़े डिब्बे इसमें नहीं आ पाते। ये मां-बेटी की प्यारी नोंकझोंक घर को और भी जीवंत बनाती है। दरअसल, अमृता का मानना है कि जब दोस्त घर आएं तो बातचीत और रिश्ते अहमियत रखें टीवी नहीं।

Published on:
25 Apr 2026 10:17 am
Also Read
View All