मनोरंजन

अनंत-राधिका की शादी में बिन बुलाए घुसे थे ये 2 बड़े लोग, फिर पुलिस ने पहनाई हथकड़ी उसके बाद…

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में 2 लोग बिन बुलाए बाराती बनकर घुस गए थे जिसके बाद उनको पुलिस के हिरासत में लिया गया था। ये दो लोग भी बड़ी हस्ती हैं लेकिन इनको अंबानी की तरफ से शादी में आने का इन्वीटोशन नहीं दिया गया था।

2 min read
Jul 14, 2024
Anant Radhika Wedding

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच खबर सामने आई है कि दोनों की शादी में यानी 12 जुलाई को दो अनजान शख्स जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में घुस गए। शादी में घुसने वाले दो अनजान शख्स में से एक बिजनेसमैन है। वहीं, दूसरा एक यूट्यूबर है।

अनंत-राधिका की शादी में शामिल दो अनजान शख्स

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी धूम-धाम से मनाई गई है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधे। 13 जुलाई को दोनों की आशीर्वाद सेरेमनी हुई। 14 जुलाई को दोनों की रिसेप्शन पार्टी है। अनंत राधिका की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबर आई है कि कपल की शादी में दो लोग बिना बुलाए बारात में घुस गए थे जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया था।

अनंत-राधिका की शादी में जो दो लोग वेन्यू में घुस गए थे उनमें से एक बिजनेसमैन है, दूसरा एक यूट्यूबर है। दोनों को शादी के वेन्यू पर मौजूद सिक्योरिटी द्वारा पकड़ा गया और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस की मानें तो जो दो लोग शादी में घुसे उनकी पहचान मोहम्मद शफी शेख जिनकी उम्र 28 साल है और वेंकटेश नरसैया अलूरी जिनकी उम्र 26 है। ये दोनों अलग-अलग वक्त पर शादी में घुसे और अलग-अलग घटनाओं में पकड़े गए। दोनों आरोपियों का कहना है कि वो शादी देखने के लिए बिना बुलाए वेन्यू में घुस गए थे। यूट्यूबर ने कहा कि वो शादी को रिकॉर्ड करके अपने चैनल पर दिखाना चाहता था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ ट्रेसपासिंग से संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें कानून के प्रावधानों के अनुसार नोटिस दिया गया। इसके बाद, दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया।

Updated on:
14 Jul 2024 06:25 pm
Published on:
14 Jul 2024 06:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर