
फिल्म -Dhurandhar 2 (फोटो सोर्स: IMDb)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (धुरंधर 2) ने अपने पहले ही वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है और केवल 4 दिन में ही इस फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर साबित कर दिया है कि ये एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनने को तैयार है। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि इस दौरान फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
भारत में फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले 3 दिन में 454.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 541.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले वीकेंड पर 691.32 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की है। हालांकि, ये फिल्म 700 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है, लेकिन आने वाले समय में ये लक्ष्य हासिल होने के करीब है।
इतना ही नहीं, 'धुरंधर 2' ने प्री-प्रिव्यू और पहले दिन की रिलीज के दौरान 43 करोड़ और 19 मार्च को रिलीज के साथ 102.55 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस दमदार प्रदर्शन के वजह से ये फिल्म गदर 2 (692.3 करोड़), जेलर (607.3 करोड़) और सालार (614.6 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को केवल 4 दिनों में पीछे छोड़ चुकी है।
अब फिल्म का टारगेट आगे बढ़कर 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई करना है। साथ ही, आने वाले दिनों में धुरंधर 2 का मुकाबला कई फेमस फिल्मों जैसे पीके (750.3 करोड़ की कमाई वाली), स्त्री 2, और विक्की कौशल की छावा (788.6 करोड़ की कमाई वाली) से होगा, जिनकी कमाई दूसरे हफ्ते में और बढ़ने की उम्मीद है।
बता दें, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की शुरुआत इतनी शानदार रही है कि ये भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में जल्दी ही टॉप पर पहुंच सकती है।
Updated on:
23 Mar 2026 08:57 am
Published on:
23 Mar 2026 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
