मनोरंजन

‘बिग बॉस 20’ के बीच ‘राइज एंड फॉल 2’ में 10 लाख फॉलोअर्स वाले कंटेंट क्रिएटर की एंट्री! अनीश भगत बनेंगे कंटेस्टेंट?

Rise and Fall 2 Contestants:‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में कंटेंट क्रिएटर अनीश भगत के शामिल होने की खबर है। जानें अनीश की एंट्री, वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग और शो से जुड़े अन्य कंटेस्टेंट्स के नाम।
2 min read
Sep 19, 2026
Anish Bhagat Rise and Fall 2
रियलिटी शो में होगी अनीश भगत की एंट्री (सोर्स: X-@analyticsinme/IMDb)

Rise and Fall 2 Contestants: बिग बॉस 20’ के बीच एक और रियलिटी शो अपने नए सीजन के साथ वापसी की तैयारी कर रहा है। ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को लेकर कंटेस्टेंट्स के नाम लगातार चर्चा में हैं। अब खबर है कि कंटेंट क्रिएटर और स्टोरीटेलर अनीश भगत भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अनीश के नाम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह शो में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं और इस सीजन के लिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है।

‘राइज एंड फॉल 2’ में अनीश भगत की एंट्री?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अनीश भगत ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं। खबरो के अनुसार, इस सीजन के लिए अनीश के नाम पर विचार किया जा रहा है और वह रियलिटी शो में आने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें, अनीश ने अब तक जिस तरह का कंटेंट बनाया है, उसे देखते हुए शो में उनका नजरिया देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, अभी तक उनके शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पर्सनल स्टोरीज से बनाई पहचान

अनीश भगत ने 2018 में कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत की थी। वह खासतौर पर लोगों और उनके निजी अनुभवों पर आधारित स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अनीश ने अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई लोगों और अलग-अलग मुद्दों को सामने लाने के लिए भी किया है। उन्होंने अपनी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के लिए राम मंदिर की तीर्थयात्रा का इंतजाम किया था। इसके अलावा, उन्होंने यूपी बोर्ड की टॉपर प्राची निगम से भी मुलाकात की थी, जब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

एक्टिंग और म्यूजिक में भी आजमा चुके हैं हाथ

कंटेंट क्रिएशन के अलावा अनीश भगत एक्टिंग और म्यूजिक में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘सुवेनियर’ और ‘क्यों तू दूर’ जैसे सिंगल्स रिलीज किए हैं। वहीं, वह वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ में किंगशुक के किरदार में भी नजर आए थे।

वीरेंद्र सहवाग होंगे शो के होस्ट

‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करने वाले हैं। शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स होंगे, लेकिन मेकर्स ने अभी पूरी लाइनअप आधिकारिक तौर पर सामने नहीं रखी है। अब तक जिन नामों के शो में शामिल होने की पुष्टि बताई गई है, उनमें स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, सारा गुरपाल, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, कायरा, तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला शामिल हैं।

वहीं, अर्चना गौतम, रजत दलाल, अनम दरबार, शैलेश लोढ़ा, कायरा अनु, सोराब बेदी, साक्षी श्रीवास, श्रुतिका अर्जुन, नेहल चुडासमा, दीप्ति छेत्री, प्रियंका जग्गा और अनुराग डोभाल जैसे कई अन्य नामों की भी चर्चा है। कंटेंट क्रिएटर राज ग्रोवर के शामिल होने की खबरें भी सामने आई हैं, जबकि डॉली जावेद से बातचीत की बात कही जा रही है। इन नामों को लेकर मेकर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Updated on:
19 Sept 2026 05:58 pm
Published on:
19 Sept 2026 05:36 pm