मनोरंजन

अंजलि अवस्थी ने पूरे हेल्थकेयर सिस्टम को दी खुली चुनौती, प्रोमो ने भ्रष्ट मेडिकल माफियाओं की उड़ाई नींद

Advocate Anjali Awasthi New Promo: अंजलि अवस्थी स्टार प्लस के इस नए शो ने प्रोमो के जरिए पूरे हेल्थकेयर सिस्टम को खुली चुनौती दी है। इस प्रोमो में उन्होंने भ्रष्ट मेडिकल माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाई है।

2 min read
Mar 15, 2026
एडवोकेट अंजलि अवस्थी (सोर्स: IMDb)

Advocate Anjali Awasthi New Promo: स्टार प्लस की आज कल सबसे चर्चा में रहने वाली शो 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' फैंस के बीच अपनी विशेष पहचान बनने में कामयाब रही है। बता दें, इस शो में श्रीतमा मित्रा ने अंजलि अवस्थी का रोल निभाया है, जो ना केवल एक मेहनती वकील हैं, बल्कि समाज के बीच न्याय और सच्चाई के मजबूत स्तंभ के रूप में उभरी हैं। अपने साहस और निडरता के चलते अंजलि ने कई बार न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है और कमजोरों की आवाज बनी हैं।

ये भी पढ़ें

US ट्रैवल बैन ने तोड़ा इस एक्टर का ऑस्कर सपना, फूट-फूट कर रोया सुपरस्टार

प्रोमो में हेल्थकेयर सिस्टम का पर्दाफाश

अभी हाल ही में आए नए प्रोमो में अंजलि एक बड़े अस्पताल घोटाले (हेल्थकेयर सिस्टम) का पर्दाफाश करती दिखाई दे रही हैं। ये घोटाला हेल्थकेयर सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है, जिसमें अंजलि की योजना के मुताबिक, एक मृत व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अस्पताल प्रशासन पैसे वसूलने लगता है, जबकि वे मरीज की देखभाल करने के बजाय मुनाफे की टेंशन में लगे हैं, जिससे अस्पतालों में होने वाली गैर कानूनी की कार्रवाई के बारें में पता चलता है।

इतना ही नहीं, इस घोटाले में सबसे बड़ी बात ये है कि अस्पताल के मालिक, राजनेता धर्मराज आहूजा, जो इस भ्रष्ट व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। अंजलि यहां तक कि पैसा के काले लेन-देन को भी पकड़ने के लिए बिचौलियों का सहारा लेती हैं, ताकि भ्रष्टाचार की सारी सच्चाई सामने आ पाए।

सबसे बड़ा सवाल

अब दर्शकों और फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अंजलि इस लड़ाई में जीत हासिल कर पाएंगी और इस भ्रष्टाचार के जाल को पूरी तरह से पर्दाफाश कर सकेंगी और न्याय की इस जंग को देखने के लिए इंतजार करें और देखें ये मजेदार शो रात 8 बजे। बता दें, ये शो न केवल एंटरटेन करता है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी काम करता है।

Published on:
15 Mar 2026 12:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर