मनोरंजन

Anupama Upcoming Spoiler : संगीत फंक्शन में पाखी को झन्नाटेदार थप्पड़ मारेगी अनुपमा, बेटी और दामाद को करेगी बेघर

Anupama 11th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupma) के आने वाले अपकमिंग एपिसोड में नया मोड़ आने वाला है। अनुपमा संगीत फंक्शन के बीच में पाखी को थप्पड़ मारेगी। इतना ही नहीं वो पाखी और अधिक को घर से बेघर कर देगी।
2 min read
Nov 11, 2022
anupama_11th_november_2022_written_episode_update_anupama_will_slap_pakhi_in_music_function.jpg

Anupama 11th November 2022 Written Episode Update : स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो 'अनुपमा' (Anupama) में एक बार फिर बड़ा Twist आने वाला है। जहां शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी और अधिक की शादी को लेकर शाह हाउस और कपाड़िया हाउस में तैयारियां चल रही हैं। लेकिन पाखी की डिमांड खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। वेडिंग फोटोशूट से लेकर शादी के जोड़े तक की लंबी चौड़ी डिमांड की लिस्ट उसने अनुज को पकड़ा दी है। वहीं इन सब में अब बरखा भी उसका साथ देती नजर आ रही है। वह पाखी को भड़काने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही। यही कारण है कि पाखी आए दिन अपनी मां से बदतमीजी कर रही है। रविवार को आने वाले एपिसोड में आखिरकार अनुपमा के सब्र का बांध टूट जाएगा और वह पाखी और अधिक को घर से बेघर करने का फरमान सुना देगी।

संगीत फंक्शन में दिखेगा चंडी रूप

जैसा कि शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी के नखरे आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। उसे हर चीज लैविश और महंगी चाहिए। अनुपमा बार-बार उसे समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पाखी तो पाखी है। उसे इतनी आसानी से समझ कहां आने वाला है। वो अपनी मां के साथ बदसलूकी करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है।

देविका अनेगी अनुपमा का सहारा

वहीं पाखी का आए दिन का ड्रामा अनुपमा को काफी निराश कर देता है। इस बीच शो में अनुपमा और अनुज की बेस्ट फ्रेंड देविका की एंट्री होगी। उसके आने से अनुपमा को राहत जरूर मिलेगी। लेकिन इस बीच शो में एक बड़ा ट्रैक जब सामने आता है, जब पाखी की आए दिन की बदतमीजी से परेशान होकर अनुपमा संगीत पार्टी में ही उसे झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ देती है।

पाखी और अधिक को करेगी बेघर

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संगीत का फंक्शन चल रहा है। सभी लोग डांस कर रहे हैं। इसी बीच अनुपमा अपने चंडी रूप में आकर पाखी को थप्पड़ लगा देती है। अनुपमा, पाखी से कहती है कि आज तक तूने किसी भी रिश्ते का मान नहीं रखा। अब कोई भी रिश्ता तेरा मान नहीं रखेगा। वह पाखी के साथ अधिक को भी घर से बेघर करने का फरमान सुनाती है।

वनराज को चुप करा देगी अनुपमा

इस बीच जब वनराज, अनुपमा का गुस्सा शांत करने की कोशिश करेगा तभी अनुपमा उसे चुप रहने का इशारा करेगी। ये तो फाइनल हो गया है कि सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड टीआरपी को लेकर झंडे गाढ़ देगा। वहीं जिस तरह से शो में अनपुमा ने पाखी को थप्पड़ मारकर बेटी और दामाद को घर से निकाला है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाखी को अपनी गलती का एहसास होगा या नहीं।

Published on:
11 Nov 2022 10:34 am
Also Read
View All
Digital Fraud पर आशीष विद्यार्थी का बड़ा खुलासा, बोले- ‘मैं खुद इसका विक्टिम रह चुका हूं, ये इतना रियल होता है कि यकीन नहीं होता’

Ankit Baliyan Last Post: निधन से करीब 1 घंटे पहले अंकित बालियान ने बनाया था वीडियो, अब हुआ वायरल

तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना