
Anurag Dobhal wife Ritika Dobhal: सोशल मीडिया पर 'The UK07 Rider' के नाम से मशहूर लोकप्रिय यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने पहले वीडियो में अपनी पत्नी रितिका डोभाल पर प्रेग्नेंसी के दौरान धोखा देने का सनसनीखेज आरोप लगाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उस वीडियो में अनुराग ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी रितिका उनके अपने सबसे अच्छे और करीबी दोस्त के घर जाती थीं और उन्हें धोखा दे रही थीं। माता-पिता के अलग होने और छोटे भाई की साजिशों के बाद अनुराग की इस निजी त्रासदी ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब अनुराग ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आरोपी अभिषेक साहनी का सीधे सामना करते नजर आ रहे हैं और उनसे अपनी पत्नी को लेकर सीधे बात कर रहे हैं।
अनुराग डोभाल ने नए वीडियो में अभिषेक साहनी से शादी से पहले की कुछ निजी तस्वीरों, वीडियो और चैट्स को लेकर कड़े सवाल किए। अनुराग ने आरोप लगाया कि रितिका की प्रेग्नेंसी के समय भी यह सब चल रहा था। एक कथित चैट का जिक्र करते हुए अनुराग ने कहा कि अभिषेक ने रितिका से "तू मेरी बंदी है" कहा था। इस पर सफाई देते हुए अभिषेक साहनी ने कहा कि वह केवल अच्छे दोस्त थे और कोई रिलेशनशिप नहीं था। अभिषेक ने दावा किया कि रितिका ने उन्हें गुमराह किया था और अब उन्हें लगता है कि रितिका की कही बातें झूठ थीं। जब अनुराग ने अबॉर्शन से जुड़ी कथित बातचीत पर सवाल उठाया, तो अभिषेक ने दावा किया कि रितिका की मां चाहती थीं कि उनका अबॉर्शन हो जाए।
बातचीत के दौरान अभिषेक साहनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अनुराग से माफी भी मांगी। उन्होंने वादा किया कि वह भविष्य में रितिका या उनके परिवार से कभी संपर्क नहीं करेंगे और दोबारा गलती होने पर लीगल एक्शन का सामना करने को तैयार हैं। अनुराग डोभाल ने कहा कि वह किसी को सजा देने की स्थिति में नहीं हैं और उन्होंने अभिषेक को माफ कर दिया है। अनुराग ने सलाह दी कि वह किसी अन्य महिला के साथ यह गलती न दोहराएं और कहा कि जब उनकी अपनी बेटी होगी, तब वह इस दर्द को समझ पाएंगे।
इसी वीडियो के बाद इंस्टाग्राम पर अनुराग डोभाल ने अपने फैंस के साथ अपना दर्द भी शेयर किया। उन्होंने एक स्टोरी पर कहा कि वह अब इन चीजों से आगे बढ़ना चाहते हैं। वह प्यार में धोखा खा चुके हैं और वह अपनी जिंदगी को संभालने के लिए दोबारा से मेहनत करने को तैयार हैं। सबकी जिंदगी में परेशानियां आती हैं लेकिन मैं सबका सामना करूंगा। जो बीत गया वो बीत गया अब नई शुरूआत करेंगे।