मनोरंजन

‘धरती की गोद में’ से कमबैक कर रहे रामायण के राम

मशहूर सीरियल रामायण में भगवान राम की भूमिका से चर्चित हुए अभिनेता अरुण गोविल टीवी शो धरती की गोद नामक नए कार्यक्रम से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Jul 10, 2015
Feature image
मशहूर सीरियल रामायण में भगवान राम की भूमिका से चर्चित हुए अभिनेता अरुण गोविल टीवी शो धरती की गोद नामक नए कार्यक्रम से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 57 साल के गोविल को उनके प्रशंसक अगस्त के आखिरी सप्ताह में देख सकेंगे, क्योंकि उनका पात्र उसी वक्त सामने आएगा।

गोविल ने कहाए कार्यक्रम के निर्माताओं ने मुझसे संपर्क किया और जोर दिया कि मैं इसमें एक गाइड की छोटी भूमिका निभाऊं, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि मैं दर्शकों से सही ढंग से जुड़ सकता हूं। उन्होंने कहा कि विचार करने के बाद मैंने इस भूमिका को स्वीकार किया और कुछ एपिसोड की शूटिंग कर ली गई है।

वह ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी के मार्गदर्शन में कुछ सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं। उनका मानना है कि गांवों में रहने वाले लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। गोविल हिन्दी और दूसरी भाषाओं की कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। लिहाजा अब देखना ये होगा कि क्या गोविल धरती की गोद में भी दर्शकों का रूझान रामायण के राम की तरह खींच पाते हैं या नहीं।


Published on:
10 Jul 2015 12:41 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक