मनोरंजन

‘Awarapan 2’ में होगी पाकिस्तानी सिंगर की एंट्री! मुस्तफा जाहिद की वापसी को लेकर हुई अटकलें तेज

Pakistani Singer Mustafa Zahid: भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के बॉयकॉट के बीच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए मुस्तफा जाहिद 'तेरा मेरा रिश्ता' का नया वर्जन रिकॉर्ड कर सकते हैं।
2 min read
Aug 06, 2026
Pakistani Singer Mustafa Zahid
इमरान हाशमी की मोस्टअवेडेच फिल्म 'आवारापन 2' (सोर्स: X-@Fillmyworld21)

Mustafa Zahid: इमरान हाशमी की मोस्टअवेडेच फिल्म 'आवारापन 2' एक बार फिर चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के बॉयकॉट के माहौल के बावजूद पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद फिल्म के आइकॉनिक गाने 'तेरा मेरा रिश्ता' का नया वर्जन रिकॉर्ड कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'तेरा मेरा रिश्ता' के नए वर्जन की तैयारी?

मिड-डे के मुताबिक, 'आवारापन 2' के मेकर्स मुस्तफा जाहिद से 'तेरा मेरा रिश्ता' का नया वर्जन रिकॉर्ड कराने की योजना बना रहे हैं। अगर ये डील फाइनल होती है तो हाल के सालों में किसी पाकिस्तानी प्लेबैक सिंगर का किसी बड़ी हिंदी फिल्म से जुड़ना एक दुर्लभ मामला होगा।

बता दें, इस गाने को फिल्म का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। मेकर्स इसे सिर्फ फिल्म के प्रमोशन और सोशल मीडिया कैंपेन के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, ताकि सर्टिफिकेशन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए।

दुबई में हो सकती है रिकॉर्डिंग

बता दें, गाने की रिकॉर्डिंग दुबई में हो सकती है। फिलहाल, इस प्रस्ताव पर दोनों पक्षों की मंजूरी का इंतजार है। हालांकि, न तो मुस्तफा जाहिद और न ही फिल्म के मेकर्स ने इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। दरअसल, 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई संस्थाओं ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करने का फैसला लिया था। हालांकि, 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी कलाकारों पर कानूनी बैन लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

हाल के सालों में हानिया आमिर और फवाद खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों को भारत में रिलीज नहीं किया गया, जिसके बाद यह मामला फिर चर्चा में रहा।

14 अगस्त को रिलीज होगी 'आवारापन 2'

इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' में शबाना आजमी और दिशा पटानी भी लीड रोल में हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच, मेकर्स ने 'तेरा मेरा रिश्ता' के नए वर्जन का ऑडियो भी जारी किया है, जिसे मिथुन, मुस्तफा जाहिद और प्रीतम ने कंपोज किया है, जबकि इसे साज भट्ट और सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज दी है।

Updated on:
06 Aug 2026 07:37 pm
Published on:
06 Aug 2026 07:37 pm