
Baseer Ali Confirm relationship with Bani j: मनोरंजन जगत के चर्चित चेहरे बसीर अली और बानी जे को लेकर काफी समय से डेटिंग की खबरें आ रही थी। कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिससे दोनों के एक रिश्ते में होने की चर्चा थी। लेकिन कपल उसे कंफर्म नहीं कर रहे थे, पर अब खुद बसीर अली ने बानी संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। बसीर ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे पहली मुलाकात में ही बानी ने उनका दिल तोड़ दिया था और कैसे उन्हें बानी के लिए प्यार का एहसास हुआ था?
बसीर अली और बानी दे नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में नजर आए। कपल ने अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए कई राज खोले। बसीर अली ने बानी संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि वह उनके फैन के तौर पर उनसे मिलने गए थे, लेकिन बानी के रिएक्शन ने उन्हें हैरान कर दिया और उनका उस वक्त दिल टूट गया खा।
बसीर ने बताया, एक सुबह उन्होंने बानी के पास जाकर खुद को इंट्रोड्यूस किया था और कहा था कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन बानी ने बस उनकी तरफ देखा और वहां से चली गईं। बसीर ने हंसते हुए कहा कि उन्हें लगा कि जिंदगी में किसी ने उन्हें इतने बुरे तरीके से कभी इग्नोर नहीं किया था।
बानी जे ने इस पर सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने बसीर को इग्नौर नहीं किया था। बल्कि वह उस दिन बेहद भावुक दौर से गुजर रही थीं। बानी ने कहा कि बचपन से जुड़ी उस जगह पर लौटने से उनकी पुरानी और दर्दनाक यादें ताजा हो गईं थी। उन्होंने बताया कि जब वह साल 2006 में वहां आई थीं, तब उनकी मां और दादा-दादी दोनों जिंदा थे, लेकिन अब 2026 में जब वह वहां गईं तो वह दोनों इस दुनिया से जा चुके थे। सब कुछ वैसा ही था लेकिन अपनों की गैरमौजूदगी ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।
बानी ने आगे कहा कि वह लगातार रो रही थीं और अपनी वैन में जाकर खुद को संभाल रही थीं। इसी बीच बसीर ने आकर उनसे 'हाय' न कहने की शिकायत की, तो उन्हें समझ नहीं आया कि वह अपनी मानसिक स्थिति कैसे समझाएं?
बसीर और बानी के बीच शुरुआती गलतफहमी के बाद ही बातचीत शुरू हुई और दोनों साथ समय बिताने लगे। इसी के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। बसीर ने बताया कि उन्हें खुद एहसास होने से पहले ही आसपास के लोगों को उनकी केमिस्ट्री दिखने लगी थी और लोग उनसे रिश्ते के बारे में पूछने लगे थे।
बसीर ने बताया कि इंस्टाग्राम ने अनजाने में 'क्यूपिड' का काम किया था, क्योंकि जब उन्होंने अपनी और बानी की साथ वाली रील्स देखनी शुरू कीं तो उनके दिल ने कहा कि कुछ खास तो जरूर है।
बानी और बसीर दोनों का मानना है कि एक जैसा सेंस ऑफ ह्यूमर, बेहिसाब हंसी और शानदार वाइब्स ने ही उन्हें करीब लाकर डेटिंग के बारे में सोचने पर मजबूर किया। बानी ने कहा कि बसीर के साथ समय बिताते हुए वह खूब हंसती हैं और यही उनकी सबसे पसंदीदा बात है। 'डबल डेट' के एपिसोड में दर्शक इस कपल की कई अनकही कहानियां और मजेदार पल देख सकेंगे।