मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Akanksha Dubey Commit Suicide : भोजपुरी एक्ट्रेस और माॅडल आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस मूलरूप से विंध्याचल की रहने वाली थी। उनकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2023, 1:35 PM IST
untitled.png

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस और माॅडल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को लेकर बेहद चैंकाने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उधर, जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर होटल पहुंची, जहां आकांक्षा का शव फंदे से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि एक्ट्रेस और माॅडल आकांक्षा दुबे सिर्फ 25 साल की थीं। बहुत कम समय में एक्ट्रेस ने अपनी बड़ी पहचान बना ली थी। एक्ट्रेस यूपी के भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं।

आकांक्षा के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने वीरों के वीर, कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। उनके सुसाइड की खबर सामने आते ही उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। बरहाल, एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’