मनोरंजन

‘चुप बैठ, इल्लॉजिकल बातें करती है’, अरिश्फा ने आम्रपाली को सुनाया, Bigg Boss 20 के घर में फिर बढ़ा कलेश

Bigg Boss 20 Fight Video: Bigg Boss 20 के घर में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। वहीं लव गिल ने अमन को लेकर नाराजगी जताई और युंग डीएसए से भी उनकी बातचीत हुई।
2 min read
Sep 23, 2026
Bigg Boss 20 latest episode
Bigg Boss 20 आम्रपाली से भिड़ीं अरिश्फा (सोर्स: Instagram-mypopcornthoughts)

Bigg Boss 20 Controversy: बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर रिश्तों के बीच तनाव देखने को मिला। आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस होती नजर आई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पलटवार किया। वहीं, दूसरी ओर लव गिल ने अमन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। घर में राशन को लेकर यंग डीएसए और अमन के बीच भी बातचीत हुई।

आम्रपाली पर भड़कीं अरिश्फा

घर में ‘छोटा भीम’ कहकर चिढ़ाए जाने की बात पर अरिश्फा, आम्रपाली से नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह घर का माहौल खराब नहीं करना चाहिए। अरिश्फा ने आम्रपाली से यह भी कहा कि अगर किसी से परेशानी है तो उसके सामने अपनी बात रखनी चाहिए, न कि पीछे से बात करनी चाहिए।

अरिश्फा ने आगे आम्रपाली की बातों को ‘इल्लॉजिकल’ बताते हुए उन्हें चुप रहने के लिए कहा। इस पर आम्रपाली भी भड़क गईं और उन्होंने सवाल किया कि आखिर अरिश्फा उन्हें चुप रहने के लिए कहने वाली कौन होती हैं। दोनों के बीच बात बढ़ी तो अरिश्फा ने आम्रपाली को ‘बदतमीज’ तक कह दिया। बहस के दौरान अरिश्फा ने आम्रपाली पर ‘सेल्फ ऑब्सेस्ड’ होने का आरोप भी लगाया। दोनों के बीच हुई इस तीखी बातचीत ने घर का माहौल गरमा दिया।

लव ने अमन को लेकर कही ये बात

वहीं, लव गिल ने अमन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर अमन कैप्टेंसी के लिए दोनों वीकेंड पर दावेदार बना और एक बार कैप्टन भी बन गया तो पूरे समय उसकी मौजूदगी और ज्यादा नजर आएगी।

लव ने अमन के रवैये को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अमन उन्हें हर बात पर सुनाता है, इसके बावजूद वह बाज नहीं आतीं। बातचीत में लव ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि घर में थोड़ी शांति होनी चाहिए। इसके बाद लव ने घरवालों से बात करते हुए अपने फैंस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके फैंस व्हाट्सऐप पर सब देख रहे हैं और हर चीज का हिसाब रखेंगे।

राशन को लेकर युंग और अमन की बातचीत

दूसरी ओर, यंग डीएसए और अमन के बीच राशन को लेकर बातचीत होती दिखाई दी। यंग ने अमन से कहा कि टोकरी में रखी किसी भी चीज को खाने की कोशिश न करे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में भी बात हुई।

यंग ने अमन की तारीफ करते हुए उसे ‘हार्ड’ बताया। उन्होंने पुरानी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अमन ने पहले राशन के लिए अपनी लाइफ तक देने की बात कही थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ताना अंदाज में बातचीत जारी रही। बिग बॉस 20 के घर में एक तरफ जहां अरिश्फा और आम्रपाली के बीच तीखी बहस देखने को मिली, वहीं लव के अमन को लेकर किए गए कमेंट और यंग-अमन की राशन वाली बातचीत ने भी घर के माहौल को चर्चा में ला दिया।

Updated on:
23 Sept 2026 12:50 pm
Published on:
23 Sept 2026 12:26 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘पत्नी को धोखा देने वाले मर्दों को आदर्श मत बनाओ’, गोविंदा के कोमल संग लालबागचा राजा दर्शन के बाद बहू कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘आपने जो कपड़ा पहना है हमने उसका पर्दा बना दिया’, प्रोड्यूसर की शर्ट पर राज कुमार ने ली थी चुटकी, बिस्वजीत ने सुनाया किस्सा

‘पैसा है और मां-बाप नहीं हैं’, मां की कब्र पर जाकर क्या बोले ‘धुरंधर’ सिंगर खान साब? VIDEO हुआ वायरल