मनोरंजन

लव गिल या काश्वी? स्काउट ओपी की फीलिंग्स के बीच मेकर्स पर भड़का स्काउट गैंग, बोला- ‘क्लिप्स काटते हैं’

ScoutOP Team Statement: बिग बॉस 20 में लव गिल के लिए स्काउटOP की फीलिंग्स पर चर्चा तेज है। काश्वी हुईं इमोशनल, वहीं स्काउट की टीम ने मेकर्स की एडिटिंग पर सवाल उठाते हुए सफाई दी।
3 min read
• •
Oct 06, 2026
ScoutOP Love Gill
स्काउटOP-लव गिल के रिश्ते पर बढ़ी चर्चा (सोर्स: IMDb/tellyreporter)

Bigg Boss 20 Love Gill: बिग बॉस 20 के घर में स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा ने नया मोड़ ले लिया है। शो के एक एपिसोड में स्काउट ओपी ने लव के साथ अपने बॉन्ड और अपनी फीलिंग्स को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं। अब स्काउट ओपी की टीम ने सफाई देते हुए इन अटकलों पर सवाल उठाया है और मेकर्स की एडिटिंग पर भी निशाना साधा है।

लव के लिए फीलिंग्स पर क्या बोले स्काउटOP?

तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी को युंग DSA के साथ लव गिल के साथ अपने रिश्ते पर बात करते देखा गया। बातचीत के दौरान मामला फीलिंग्स तक पहुंच गया। साइन लैंग्वेज के जरिए बातचीत करते हुए स्काउट ओपी ने इशारा किया कि रिलेशनशिप में होने के बावजूद लव के लिए उनकी फीलिंग्स डेवलप होने लगी थीं।

इस पर युंग DSA ने उनसे पूछा, “तेरा रास्ता बदल रहा है क्या?” इसके जवाब में स्काउट ओपी ने कहा, नहीं पता। इस बातचीत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके और लव के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्काउट ओपी ने यह भी बताया कि लव के साथ उनकी बॉन्डिंग शुरुआत में दोस्ती की थी, लेकिन बाद में यह रिश्ता भाई-बहन जैसा माना जाने लगा। उन्होंने यह भी माना कि जब गुल्लू और लव के रिलेशनशिप से जुड़ा ड्रामा सामने आया तो उन्हें जलन हुई थी। इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई।

इंस्टाग्राम स्टोरी

टीम स्काउट ने दी सफाई, कहा- कहानी कुछ और है

हालांकि, एपिसोड के बाद स्काउट ओपी की टीम ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। टीम ने साफ किया कि एपिसोड में दिखाई गई बातचीत को रोमांटिक फीलिंग्स के कबूलनामे के तौर पर देखना सही नहीं है। टीम ने कहा कि एपिसोड में जो दिखाया गया, असल में जिस बात पर चर्चा हुई और बाद में दर्शकों ने उसका जो मतलब निकाला, ये तीनों अलग-अलग चीजें हैं।

टीम के मुताबिक, एक बड़ी बातचीत की सिर्फ कुछ झलकियां एपिसोड में दिखाई गईं। उनका कहना है कि कुछ पलों को इस तरह एडिट किया गया हो सकता है, जिससे दर्शकों में रिएक्शन और क्यूरियोसिटी पैदा हो। टीम ने यह भी दोहराया कि स्काउट हमेशा से साफ कहते आए हैं कि उनका लव इंटरेस्ट बिग बॉस के घर के अंदर नहीं है। टीम ने कहा कि हर सच्चा और गहरा रिश्ता रोमांटिक होना जरूरी नहीं है और दर्शकों से स्काउट और लव के बॉन्ड को भाई-बहन की जोड़ी के तौर पर देखने की अपील की।

काश्वी का भी आया रिएक्शन

इस पूरे मामले के बीच स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी का रिएक्शन भी सामने आया। एक लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्होंने एपिसोड देखा और लव के साथ स्काउट की इक्वेशन पर बात करते हुए इमोशनल नजर आईं।

जब स्काउट ने अपनी फीलिंग्स को लेकर कन्फ्यूजन जाहिर किया और कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अपनी भावनाओं को कैसे समझें, तो काश्वी परेशान दिखाई दीं। इसके बाद कुछ दर्शकों ने उनके प्रति हमदर्दी भी जताई। फिलहाल काश्वी की ओर से एपिसोड या स्काउ ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर चल रही इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, टीम स्काउट की सफाई के बाद अब पूरा मामला एक बार फिर एडिटिंग और दिखाए गए नैरेटिव पर आ गया है।

Updated on:
06 Oct 2026 03:24 pm
Published on:
06 Oct 2026 03:19 pm