
Bigg Boss 20 Viral Moment:बिग बॉस 20 में टास्क के दौरान अमन और यंग DSA के बीच हुई बातचीत अब चर्चा में है। एक लाइफ गंवाने के बाद यंग ने अमन पर तंज कसते हुए ‘30 रुपये का बासमती चावल’ और ‘किराना माल वाला’ जैसी बातें कहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ दर्शक इसे गेम के दौरान होने वाली नोकझोंक के बजाय पर्सनल कमेंट बता रहे हैं।
दरअसल, बातचीत की शुरुआत यंग के स्काउट से अपनी परेशानी शेयर करने से हुई। वह कह रहे थे कि उन्हें लड़कियों के बीच बैठकर बात करने में सहज महसूस नहीं हो रहा है और वह स्काउट के साथ खुलकर बातचीत कर पाते हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने ‘सामान’ के ठीक से काम नहीं करने की बात भी कही। इसके बाद अमन और यंग के बीच बातचीत आगे बढ़ी। गुल्लू ने भी माहौल को संभालने की कोशिश की और कैमरे की तरफ देखकर बिग बॉस से उन्हें फॉलो करने की बात कहने लगे। अमन ने भी बिग बॉस से पूछा कि क्या वह नॉमिनेट हो सकते हैं और कहा कि वह उन्हें सपोर्ट करेंगे।
इसके बाद यंग ने अमन को तंज कसते हुए कहा, “30 रुपये का बासमती राइस मिलता है” इसके साथ ही उन्होंने अमन को ‘किराना माल वाला’ कहते हुए भी टिप्पणी की। युंग ने आगे कहा कि उन्हें दुकान में राशन तक नहीं दिया जाएगा और वह उनके साथ बात करने के लिए आए हैं। यही हिस्सा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यंग की बातों पर कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “मेरा सामान भी ठीक से काम नहीं कर रहा यंग भाई” वहीं, दूसरे यूजर ने अमन का पक्ष लेते हुए लिखा कि “अरे अमन गया, उसके 1 हफ्ते में 1.3 मिलियन हो गए, क्यों झगड़ रहा है।” इस तरह कमेंट सेक्शन में अमन और यंग की इस बातचीत को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार और एक-दूसरे पर तंज आम हैं। हालांकि, इस मामले में सोशल मीडिया पर बहस इस बात को लेकर है कि यंग की टिप्पणी को महज गेम के दौरान की नोकझोंक माना जाए या यह पर्सनल कमेंट की सीमा तक पहुंच गई।