मनोरंजन

बिपाशा बासु ने पहली बार दिखाया अपनी लिटिल प्रिंसेस का चेहरा, क्यूटनेस देख फैंस हुए फ़िदा

Bipasha-Karan Revealed Daughter Face : बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल नवंबर में अपनी लिटिल प्रिंसेस देवी का स्वागत किया था। जिसके बाद अब कपल ने अपनी लाडली बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है। तस्वीरों में बेबी गर्ल की क्यूटनेस पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

2 min read
Apr 06, 2023
bipasha_basu_karan_singh_grover_revealed_her_daughter_devi_face_for_the_first_time_fans_were_impressed_by_her_cuteness.png

बाॅलीवुड के पाॅपुलर स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पिछले साल नवंबर में एक बेबी गर्ल के माता पिता बने थे। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'देवी' (Devi) रखा था। कपल अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देवी की तस्वीरें शेयर करता रहा। लेकिन बिपाशा और करण ने हमेशा से ही अपनी लिटिल मिस शनसाइन का चेहरा छुपाए हुए रखा था। ऐसे में फैंस भी लिटिल प्रिंसेस का चेहरा देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनकी एक्साइटमेंट को देखते कपल ने फाइनली अपनी बेबी गर्ल देवी का चेहरा रिवील कर दिया है।

बिपाशा बसु ने अपनी लाडली बेटी देवी की तस्वीरें 5 अप्रैल बुधवार की रात को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में देवी का चेहरे रिवील हुआ है। तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन दिया, 'हैलो वर्ल्ड.. मैं देवी हूं।' तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होने लगीं। बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई प्यारी तस्वीरों में देवी बसु सिंह ग्रोवर बेबी पिंक ड्रेस में सुपर क्यूट लग रही हैं जिस पर लिखा है 'डैडीज प्रिंसेस।'

बिपाशा ने अपनी लाडली का मैचिंग हेयरबैंड से लुक कंपलीट किया है। पहली तस्वीर में देवी अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के लेंस को गौर से देखती नजर आ रही हैं। कपल की बेटी की तस्वीरों पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लिखा, 'सबसे प्यारी छोटी मंचकिन, देवी को प्यार और आशीर्वाद।' वहीं राजीव दतिया ने लिखा, 'सो क्यूट।'

इस बीच फैंस भी बिपाशा और करण की बेटी की तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। उनका कहना है कि देवी बल्कुल अपने पापा की तरह दिख रही हैं। गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को मुंबई में शादी की थी। शादी के छह साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने थे। वहीं जब करण और बिपाशा ने अपनी बेटी की खबर शेयर की तो फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी थी।

Published on:
06 Apr 2023 10:51 am