मनोरंजन

इन सेलेब्स की एक गलती और आज हैं इंडस्ट्री से कोसों दूर, ये रही लिस्ट

इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में आ गए थे और कुछ तो आज इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2021, 1:21 AM IST
Shakti Kapoor
Shakti Kapoor

बॉलीवुड से ऐसे कई किस्से सामने आए हैं जब फैंस के फेरवरेट सितारों को लेकर मीडिया में विवादों से भऱी खबरें उठी। हालांकि बड़ी से लेकर छोटी इंडस्ट्री में ये किस्से आम ही माने जाते हैं, जब सेलेब्स बड़े-बडे़ स्टार्स कानूनी दांव-पेंच में फंसे हैं।

हालांकि कई बार ये दांव पेंच जितनी तेजी से उठे उतनी ही तेजी से बैठ भी गए, लेकिन कई सेलेब्स इन मुसीबतों से निकलने में नाकाम दिखाईं दिए और ऐसे सेलेब्स का करियर बहुत जल्द खत्म हो गया। इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में आ गए थे और कुछ तो आज इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।


राम तेरी गंगा तेरी मैली हो गई से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री का गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की चर्चा ने उनका पूरा करियर चौपट कर दिया। 90 के शुरूआती दिनों में ही उनके दाऊद के साथ अफेयर के किस्से सामने आए। ये खबर बड़ी तेजी से फैलने लगी जिसका उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा और वो फिर कभी इंडस्ट्री की तरफ रुख नहीं कर पाईं।


एक्टर शक्ति कपूर का एक स्टिंग ऑपरेशन काफी चर्चा में रहा था। दरअसल एक टीवी स्टिंग में यौन संबंध बनाने की माग करते पकड़े गए थे। एक क्लिप में शक्ति कपूर एक रिपोर्टर को कहते पाए गए थे कि मैं तुमसे प्यार करना चाहता हूं और अगर आप इस लाइन में आना चाहते हैं, तो आपको वह करना होगा जो मैं आपको करने के लिए कह रहा हूं।


अभिनेता विजय राज एक बार नशीली दवाओं को रखे के आरोप में पकड़े गए थे। साल 2005 में विजय राज को अबू धाबी पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ पकड़ा था। साल 2020 में भी उनपर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।


शाइनी आहूजा पर 2011 में अपने घर पर काम करने वाली मेड का बलात्कार करने का आरोप लगा था। इसमें उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 2015 में उन्होंने फिल्म वेलकम बैक के साथ वापसी करने की कोशश की लेकिन उन्हें वो कामयाबी नहीं मिली और अब वो कहां हैं किसी को कोई खबर नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
‘ये तो कुछ अनोखा हो गया’, कंगना रनौत के पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की पूजा करने के दावे पर बोले लोग, जानें वायरल वीडियो का सच

‘फिर से मूर्ख बन गया’, ऋतिक रोशन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लोगों ने किए नेगेटिव कमेंट

‘ना चांद देखने के लिए छत, ना घर का आंगन’, 35 हजार फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, वीडियो वायरल

कार्तिक आर्यन-करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ के 3.92 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप, तीन लोगों की अग्रिम जमानत खारिज

सत्संग में अब भक्ति से ज्यादा Gen-Z बाबा के लुक्स की चर्चा? ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के माइक से हो रही तुलना, वीडियो वायरल