
Viral Instagram Trend: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ट्रेंड में अब बॉलीवुड से लेकर साहित्य जगत तक की फेमस हस्तियां शामिल हो रही हैं। अनुपम खेर की रील को करोड़ों व्यूज मिलने के बाद अब लेखक चेतन भगत ने अपने IIT दिल्ली के दोस्तों के साथ इस ट्रेंड को रीक्रिएट किया है। वहीं रणवीर बराड़, जाकिर खान, अपारशक्ति खुराना और अंगद बेदी जैसे कई सेलिब्रिटी भी इस वायरल चैलेंज का हिस्सा बन चुके हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों किशोर कुमार के सुपरहिट गाने 'मेरे महबूब कयामत होगी' का वायरल रीमिक्स लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस ट्रेंड को नई ऊंचाई तब मिली जब अनुपम खेर ने बोमन ईरानी, परवीन डबास और रणवीर शौरी के साथ मजेदार अंदाज में रील बनाई। महज तीन दिनों में इस वीडियो को 5.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले और ये इंटरनेट पर छा गया।
बता दें, इससे पहले NEET पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच एक्टर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें अनुपम खेर ने छात्रों को सावधान भी किया और था।
अनुपम खेर की रील से प्रेरित होकर बेस्टसेलिंग लेखक चेतन भगत ने अपने पुराने IIT दिल्ली के दोस्तों के साथ इसी ट्रेंड पर वीडियो बनाया। वीडियो में सभी दोस्तों ने वायरल ऑडियो पर लिप-सिंक और मजेदार एक्सप्रेशन देकर दर्शकों का ध्यान खींचा।
रील शेयर करते हुए चेतन भगत ने लिखा, "हमारे पास अनुपम खेर जैसी एक्टिंग नहीं है, लेकिन हमारे पास IIT दिल्ली के पुराने दोस्त हैं जो साथ मिलकर खुद को शर्मिंदा करने के लिए तैयार हैं। आखिर सारा मजा Gen Z को ही क्यों मिलना चाहिए?"
ये ट्रेंड अब सिर्फ फिल्मी सितारों तक सीमित नहीं रहा। सेलिब्रिटी शेफ 'रणवीर बराड़', 'स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान', 'अभिनेता अपारशक्ति खुराना' और 'अंगद बेदी' समेत कई फेमस हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज में इस वायरल रील ट्रेंड को अपनाया है। बता दें, सोशल मीडिया पर लगातार नए वीडियो सामने आने के साथ ये ट्रेंड अलग-अलग क्षेत्रों की फेमस सितारों के बीच तेजी से फेमस हो रहा है।