22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘छात्रों की लड़ाई सही, लेकिन राजनीति से रहें दूर’, अनुपम खेर का NEET में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन पर रिएक्शन वायरल

Anupam Kher students protest: एक्टर अनुपम खेर ने NEET परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की लड़ाई सही और जायज है, क्योंकि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Anupam Kher students protest

अनुपम खेर ने NEET परीक्षा पर दिया रिएक्शन (X: @AnupamPKher)

Anupam Kher CJP: NEET पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच एक्टर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुपम खेर ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई, लेकिन साथ ही उन्हें एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी। बता दें, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में अनुपम खेर ने कहा कि छात्रों का अपनी बात रखना और सवाल पूछना पूरी तरह जायज है, मगर उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा न बन जाए।

छात्र आंदोलन किसी भी समाज की सबसे ईमानदार आवाज होते हैं

अनुपम खेर ने कहा कि वो छात्रों की इमोशन्स को अच्छी तरह समझते हैं क्योंकि वो खुद भी कभी एक छात्र रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि हर छात्र अपने भविष्य को लेकर सपने देखता है और जब उसके साथ अन्याय होता है तो उसकी आवाज उठाना स्वाभाविक है। एक्टर ने आगे बताया कि आज भी उनके संस्थान में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं, इसलिए वो उनकी चिंता, गुस्सा और उम्मीदों को महसूस कर सकते हैं।

बता दें, अनुपम खेर ने अपने वीडियो में अपने नोट में कहा कि छात्र आंदोलन किसी भी समाज की सबसे ईमानदार आवाज होते हैं। उनके अनुसार छात्र निजी फायदे के लिए नहीं, बल्कि अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष करते हैं। यही वजह है कि उनका आंदोलन सम्मान और गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

राजनीतिक और व्यक्तिगत एजेंडा

अनुपम खेर ने छात्रों को सावधान भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आंदोलन में ऐसे लोग शामिल होने की कोशिश करते हैं जिनका मकसद छात्रों की समस्या नहीं, बल्कि अपना राजनीतिक और व्यक्तिगत एजेंडा होता है। दरअसल, शुरुआत में ऐसा लग सकता है कि ज्यादा लोगों के जुड़ने से आंदोलन मजबूत होगा, लेकिन कई बार इससे उसका उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है।

एक्टर ने छात्रों से अपील की कि वे अपने आंदोलन की कमान अपने हाथ में रखें और किसी बाहरी ताकत को अपनी आवाज का यूज न करने दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना, विरोध करना और अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन उतना ही जरूरी है कि उस आवाज पर किसी और का नियंत्रण न हो। वीडियो के लास्ट में अनुपम खेर ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनकी ईमानदारी, ऊर्जा और आदर्श ही उनकी असली पहचान हैं। उन्होंने छात्रों से अपने आत्मसम्मान और विवेक के साथ आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि उनका नोट किसी राजनीतिक पक्ष और विपक्ष के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के समर्थन में है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग