22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest पर कैटरीना कैफ रहीं चुप तो भड़का फैन, 70K फॉलोअर्स वाला फैन पेज किया बंद

Stars silence on CJP protests as fan page: NEET प्रोटेस्ट का असर बॉलीवुड पर भी देखने को मिला है। इस आंदोलन के चलते कई बॉलीवुड सितारों के फैन पेजों और फॉलोवर्स की संख्या में noticeable गिरावट आई है।
2 min read
Google source verification
Katrina Kaif

बॉलीवुड सितारों के फैन पेजों और फॉलोवर्स की संख्या हुई कम (IMDb)

Stars silence on CJP protests as fan page: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं और वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि CJP के नेतृत्व में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर उनकी चुप्पी है। इसी मुद्दे को लेकर उनका एक फेमस फैन पेज, जिसके 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे, अब बंद करने की घोषणा कर दी गई। बता दें, फैन पेज के एडमिन ने दावा किया कि वो लंबे समय से कैटरीना के सपोर्टर्स में एक रहे हैं, लेकिन छात्रों से जुड़े इतने बड़े मुद्दे पर एक्ट्रेस की चुप्पी से निराश हैं।

स्टार्स को बड़े सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए

खबरों के मुताबिक, फैन पेज पर शेयर किए गए नोट में लिखा गया कि भारतीय छात्रों और युवाओं के समर्थन में एक शब्द भी न बोलना उनके लिए बेहद निराशाजनक है। पोस्ट में ये भी कहा गया कि कठिन समय में फैंस हमेशा कैटरीना के साथ खड़े रहे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि उनकी भावनाओं की अनदेखी की गई है। इसी कारण उन्होंने पेज बंद करने और एक्ट्रेस को अनफॉलो करने का फैसला लिया।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने फैन पेज के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्टार्स को बड़े सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए। तो वहीं, कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए कहा कि किसी भी स्टार्स को हर मुद्दे पर सार्वजनिक बयान देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

लोकतंत्र हर व्यक्ति का अधिकार है

कैटरीना कैफ के सपोर्ट में सामने आए कुछ फैंस ने लिखा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को ये अधिकार है कि वो कब और किस विषय पर अपनी बात रखे। उनका कहना था कि किसी सेलिब्रिटी को उसकी चुप्पी के आधार पर जज करना सही नहीं है और फैंस को अपनी पसंद को इस तरह के दबाव का माध्यम नहीं बनाना चाहिए।

इधर, CJP प्रोटेस्ट और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कई फिल्मी हस्तियां खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं। शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, सोनू सूद, रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज जैसे स्टार्स छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं। ऐसे माहौल में कैटरीना कैफ की चुप्पी भी चर्चा का विषय बन गई है। कैटरीना कैफ ने अब तक इस पूरे विवाद या फैन पेज के बंद होने पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग