
Anurag Kashyap and Imran Khan statement on protest (IMDb/ANI)
Anurag Kashyap and Imran Khan says CJP protest: CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अब बॉलीवुड से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए मार्च और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के बाद कई फिल्मी स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी है। इसी कड़ी में एक्टर इमरान खान और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के बयान सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं।
इमरान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने लिखा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग की फोटोज ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उनके मुताबिक, ये वही युवा हैं जिन्होंने मेहनत की, लेकिन व्यवस्था ने उन्हें निराश किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भविष्य बनाने वाले छात्रों की आवाज नहीं सुनी जाएगी तो देश का भविष्य कैसे सेफ रहेगा।
बता दें, इमरान ने आगे बताया कि जो लोग छात्रों से जवाबदेही की मांग करते हैं, लेकिन व्यवस्था से सवाल नहीं पूछते, वे दोहरे मापदंड अपनाते हैं। उन्होंने अपील की कि समाज को छात्रों के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए, क्योंकि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दे पूरे देश के भविष्य से जुड़े हैं।
इतना ही नहीं दूसरी ओर, अनुराग कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर लंबा नोट शेयर करते हुए मौजूदा हालात पर कमेंट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे अधिकांश छात्र उस समय सिर्फ 2 से 6 साल के थे, जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। प्रकाश राज के मुताबिक, इस पीढ़ी ने केवल मौजूदा राजनीतिक माहौल देखा है और अब वो अपने सवालों के जवाब चाहती है। अनुराग ने ये भी कहा कि इन युवाओं की चिंताओं को किसी अन्य मुद्दे की ओर मोड़ने के बजाय सीधे जवाब दिए जाने चाहिए।
अनुराग कश्यप ने इससे पहले भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा था कि कानून लागू करने वालों को सही और गलत के बीच अंतर समझना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध को सम्मान मिलना चाहिए। इसी आंदोलन के सपोर्ट में कई अन्य स्टार्स भी सामने आए हैं, जिसमें शबाना आजमी, जीनत अमान, अभय देओल, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य और नसीरुद्दीन शाह सहित कई नाम सोशल मीडिया पर छात्रों के पक्ष में अपनी बात रख चुके हैं। तो वहीं, सोनम वांगचुक की लंबी भूख हड़ताल को लेकर भी फिल्म जगत के कई लोगों ने चिंता जताई है।
बता दें, छात्र आंदोलन और उस पर आ रही फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रियाओं ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर नई बहस का विषय बना दिया है। अब ये देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन और इससे जुड़े सवालों पर सरकार और अन्य सार्वजनिक हस्तियां किस तरह प्रतिक्रिया देती हैं।
Updated on:
22 Jul 2026 03:00 pm
Published on:
22 Jul 2026 02:49 pm
