22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन, प्रदर्शन में लेना चाहती थीं हिस्सा, बोलीं- मैं सिर्फ खड़ी हुई थी

Ayesha Khan Detained By Mumbai Police: अभिनेत्री आयशा खान ने दावा किया है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें डीटेन कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Ayesha Khan Detained By Mumbai Police

आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन ( फोटो सोर्स- Instagram/ayeshakhan)

Ayesha Khan Detained By Mumbai Police: मुंबई में छात्रों के समर्थन में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच अभिनेत्री आयशा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने दावा किया है कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट वजह के मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा का कहना है कि वह न तो किसी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थीं और न ही किसी तरह का हंगामा कर रही थीं, बल्कि केवल सड़क पर खड़ी थीं। इसके बावजूद उन्हें पुलिस वैन में बैठा दिया गया।

आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो साझा किए, जिनमें वो बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनके हाथ कांप रहे हैं क्योंकि उन्हें शांतिपूर्वक सड़क पर खड़े रहने के बावजूद हिरासत में लिया गया। अभिनेत्री के अनुसार, उनके भाई और कुछ पुरुष मित्रों को पहले ही पुलिस ने रोक लिया था। वह सिर्फ उनके बारे में जानकारी लेने और वहीं मौजूद रहने के लिए खड़ी थीं।

वीडियो में एक छात्र भी दिखाई देता है, जिसने दावा किया कि उसका गणित का प्रैक्टिकल एग्जाम था, लेकिन उसे भी बिना कारण हिरासत में ले लिया गया। छात्र ने चिंता जताई कि यदि वो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया तो उसका शैक्षणिक नुकसान हो सकता है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक दूसरे वीडियो में आयशा खान पुलिसकर्मियों से बार-बार पूछती दिखाई देती हैं कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। हालांकि, उनके अनुसार उन्हें इस सवाल का कोई साफ जवाब नहीं मिला। इससे अभिनेत्री ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

आयशा ने वीडियो किया शेयर

आयशा ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी उन्हें पुलिस वैन की ओर ले जाती दिखाई देती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका गया। उनका कहना था कि उन्होंने न तो कोई नारेबाजी की, न किसी तरह की भीड़ का हिस्सा बनीं और न ही कोई अशांति फैलाने की कोशिश की।

अभिनेत्री का दावा है कि वो पांच या उससे अधिक लोगों के समूह में भी शामिल नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि केवल सड़क पर खड़े रहने के कारण किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का क्या आधार हो सकता है। फिलहाल मुंबई पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग