मनोरंजन

Da-Bangg: Salman Khan के साथ नहीं दिखाई देंगी Katrina, Shilpa ने मार ली बाजी

दबंग खान हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में जाकर अपने शोज करते आए हैं। पिछले दो साल से ये शोज कोविड के चलते पॉसिबल नहीं हो पाए। अब एक बार फिर वो अपने फैंस के लिए अपना फेमस दा-बैंग टूर लेकर आए हैं। इसका पोस्टर आउट हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2021, 11:58 PM IST
dabang-thetour-reloaded-banner.jpg

दबंग खान हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में जाकर अपने शोज करते आए हैं। पिछले दो साल से ये शोज कोविड के चलते पॉसिबल नहीं हो पाए। अब एक बार फिर वो अपने फैंस के लिए अपना फेमस दा-बैंग टूर लेकर आए हैं। इसका पोस्टर आउट हो गया है। पोस्टर के आते ही लोगों में इसको लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सलमान खान का ये शो वर्ल्ड फेमस है। इस शो में वो अन्य कई बड़े सितारों के साथ शिरकत करते हैं। फैंस को हर साल इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

हालांकि इस बार दबंग खान के इस शो में कुछ चेंजेस देखने को मिल रहे हैं। दरअसल सलमान के साथ साल 2019 में कैटरीना कैफ भी शामिल हुई थी, लेकिन इस बार वो पोस्टर से आउट है। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपनी शादी के चलते इसमें शामिल नहीं हो रही हैं।

बता दें कि कैटरीना की शादी की खबरें बड़ी तेजी से मीडिया में हैं। हालांकि खुद कैट और विक्की ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि वो दोनों ही अपनी शादी को बहुत रिजर्व रखना चाहते हैं।

पोस्टर में उनकी जगह शिल्पा शेट्टी ने ले ली है। शिल्पा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम दा-बैंग के साथ वापस आ गए हैं क्योंकि शो बिजनेस जैसा कोई व्यवसाय नहीं है!' जाहिर है कि शिल्पा शेट्टी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इतना ही नहीं इस बार कुछ और नए चेहरे इसमें जुड़ने वाले हैं, जिसमें सई मांझरेकर भी हैं। उसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, आयुष शर्मा, प्रभूदेवा, मनीष पॉल, शिल्पा शेट्टी, गुरू रंधावा जैसे कलाकार भी अपना जलवा बिखेरेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान का ये शो दा-बैंग सऊदी अरब में 10 दिसंबर को परफार्म करने वाले हैं।

Published on:
Also Read
View All
अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!

‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘आप अर्बन नक्सल गैंग का हिस्सा हैं’, नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अशोक पंडित, बोले- ‘अपना चेकअप करवाएं, मेडिकल मदद की जरूरत’

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

‘रामायण’ में जटायु बने अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- ‘उस शानदार पक्षी को मैंने अपनी आवाज दी है’