25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर Gadar मचाने जा रहे हैं सनी देओल औऱ अमीषा पटेल, सामने आई शूटिंग की तस्वीरें

एक बार फिर आइकॉनिक फिल्म गदर लोगों के बीच आ रही है। जी हां फिल्म के सेकेंड पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 1 Dec 2021, 5:46 PM IST

gadar_2.jpg

एक बार फिर आइकॉनिक फिल्म गदर लोगों के बीच आ रही है। जी हां फिल्म के सेकेंड पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी है। हालांकि इससे पहले सनी देओल इस फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट कर चुके थे। इससे पहले सनी देओल ने 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर गदर 2 का मोशन पोस्टर रिलीज किया था।

अमीषा ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सकीना के गेटअप में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पास फिल्म के लीड किरदार तारा सिंह यानी सनी देओल और डायरेक्टर अनिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। अमीषा पटेल ने कैप्शन में लिखा- गदर-2 मुहूर्त शॉट। इसके साथ ही उन्होंने आर्मी जनरल सुरेंद्र सिंह और रोहित जयकाय को टैग करते हुए उन्हें शूटिंग सेट पर टाइम बिताने के लिए शुक्रिया भी कहा।


बता दें कि फिल्म गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल के अवाला एक्टर उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्कर्ष डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं और फिल्म में सनी देओल के बेटे जीते के किरदार में नजर आ चुके हैं।


बता दें कि 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म गदर में कहानी जहां छोड़ी गई थी वहीं से इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार सनी देओल के साथ ही फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। वहीं कुछ दिनों पहले ही सनी देओल ने डायरेक्टर आर बाल्की के साथ अपनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'चुप' का ऐलान किया था ।