मनोरंजन

दंगल गर्ल ने Lockdown में बिताया Life का सबसे मुश्किल वक्त, शेयर की बेहद पर्सनल बात

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर बनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में सान्या मल्होत्रा औऱ अभिमन्यु दसानी लीड रोल में नजर आएं। बात करें फिल्म की, तो लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2021, 2:59 PM IST
Shakuntala Devi Movie में काम करने पर बोलीं Sanya , Vidya Mam के साथ रही शानदार केमिस्ट्री
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ( Sanya Malhotra ) का कहना है कि शकुंतला देवी ( Shakuntala Devi ) की बायोपिक आगामी फिल्म में काम करना एक शानदार अनुभव रहा है। शकुंतला देवी में सान्या ने दिवंगत मैथमैटिक्स जीनियस शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा बनर्जी की भूमिका निभाई है।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर बनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में सान्या मल्होत्रा औऱ अभिमन्यु दसानी लीड रोल में नजर आएं। बात करें फिल्म की, तो लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म दंगल से की थी। वहीं अभिमन्यु दसानी ने फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से की थी। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं। लव, रिलेशनशिप, लॉन्ग डिस्टेंस पर बनी ये फिल्म कई सारें इमोशनल स्टेटमेंट छोड़ती है।

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अभिनेत्री सान्या से जब लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी स्टोरी लोगों के सामने रख दी। उन्होंने इस दौरान खुलकर अपने टूटे रिश्ते के बारे में बात की।

उन्होंने बताया कि वे भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं और अब खुद को मेंटली तौर पर मजबूत करने पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि हर किसी के लिए ब्रेकअप बहुत मुश्किल वक्त होता है। उन्होंने कहा कि, मेरा ब्रेकअप बहुत दर्द से भरा था। चार साल लंबा, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, ये तब शुरू हुआ जब मैं दिल्ली में ही रहती थी।

वो बताती हैं कि जिस समय हमने अलग होने को फैसला लिया, उस वक्त लॉकडाउन लग गया और मैं मुंबई में अकेले थी। हालांकि, इस मुश्किल समय में मैंने खुद को संभाला, उनको समझा और खुद पर काम किया। उन्होंने इस बात को खत्म करते हुए कहा कि हम सबको प्यार के बारे में जो सबसे बड़ा झूठ कहा जाता है वह यह है कि खुद से प्यार जरूरी नहीं है। जैसे हम बॉलीवुड में देखते है कि एक इंसान प्यार के लिए दूसरे के पीछे दौड़ता है, लेकिन असल में ये आपके अंदर ही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेत्री एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बॉबी देओल और विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे।

फिल्म दंगल से करियर की शुरूआत करने वाली सान्या ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से जल्द ही अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। बेशक ये उनकी मेहनत का नतीजा है। इसके चलते उनके हाथ बड़े बैनर की फिल्में लग रही हैं, जिसमें वह अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगी। बता दें कि एक्टिंग के साथ-साथ सान्या को डांस का भी काफी शौक है। सोशल मीडिया पर उनके न जाने कितने वीडियोज आपको मिल जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
किसी के घर से आई बदबू तो किसी ने नहीं उठाया फोन, जब अपने ही घर में मृत पाए गए बॉलीवुड के ये सितारे

सीढ़ियों पर बैठे दिखे नानी, दिल्ली में गुपचुप चल रही थी ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग, वीडियो वायरल

EXCLUSIVE: ‘तिग्मांशु धूलिया मेरे गुरु हैं’, एशा देओल संग पहली बार स्क्रीन की शेयर, ‘प्रताप’ में अपनी भूमिका पर अमित साध ने की बात

‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी की बात सुन ऐसा था पोनी वर्मा की पंजाबी फैमिली का रिएक्शन

प्यार का इजहार करना पड़ा भारी? समरीन कौर ने ट्रोलर्स के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, क्रिकेटर अर्शदीप ने बढ़ाया हौसला