1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TV के ये देवर- भाभी आज लेंगे सात फेरे, Mumbai नहीं बल्कि चुना ये खूबसूरत सा शहर

शादियों का सीजन ऑन है। ऐसे में आम आदमी से लेकर फिल्मी जगत में, हर जगह शहनाइयां सुनाई दे रही हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सबपर शादी का खुमार छाया हुआ।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 30 Nov 2021, 2:09 PM IST

6fc202a4-69f9-4439-84e8-5c51bb86ed52.jpg

शादियों का सीजन ऑन है। ऐसे में आम आदमी से लेकर फिल्मी जगत में, हर जगह शहनाइयां सुनाई दे रही हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सबपर शादी का खुमार छाया हुआ।

अब एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। दरअसल टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में’ के विराट और पत्रलेखा यानी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि नील और ऐश्वर्या शर्मा इस सीरियल में देवर और भाभी का किरदार निभाते हैं।

दोनों ने उज्जैन में आज सात फेरे लेने का फैसला किया है। इस तरह से दोनों की हल्दी और मेंहदी की रस्में पूरी हो गई हैं। दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

ऐश्वर्या ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दुल्हन अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में ऐश्वर्या शर्मा ने ग्रीन कलर का खूबसूरत प्लाजो और कुर्ती पहना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः Kabir Singh की इस Actress के साथ हुई ऐसी हरकत, लोग रह गए हैरान

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने बीते साल 2020 में ही सगाई कर ली थी, लेकिन कोविड के चलते दोनों ने अपनी शादी पोस्टपोन करने का फैसला किया था। अब दोनों उज्जैन में आज सात फेरे लेंगे, जिसमें परिवार और कुछ सेलेब्स भी नजर आएंगे।