1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kabir Singh की इस Actress के साथ हुई ऐसी हरकत, लोग रह गए हैरान

आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक सब कभी न कभी किसी न किसी तरह से घटना का शिकार हो जाते हैं। बात चाहें ठगी की हो या चोरी की, जबरदस्ती की हो या फिर फिरौती की, लोग बमदाशों के शिकंजे में फंस ही जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 30 Nov 2021, 1:21 PM IST

कई टीवी शोज में नजर आ चुकी यह अभिनेत्री शाहिद की फिल्म कबीर सिंह से हुई फेमस

कई टीवी शोज में नजर आ चुकी यह अभिनेत्री शाहिद की फिल्म कबीर सिंह से हुई फेमस

आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक सब कभी न कभी किसी न किसी तरह से घटना का शिकार हो जाते हैं। बात चाहें ठगी की हो या चोरी की, जबरदस्ती की हो या फिर फिरौती की, लोग बमदाशों के शिकंजे में फंस ही जाते हैं।

अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। कबीर सिंह फिल्म फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने हाल ही में अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे खुलेआम उनसे उनका फोन छीन लिया गया है। अपने साथ हुई इस घटना के बारे में उन्होंने लिखा 'मैंने कल का एक दुखद अनुभव साझा किया जो बहुत नाटकीय था और इसने मुझे 24 घंटे का कठिन समय बिताया है।

मैं शाम को करीब 7:45 बजे बांद्रा में 14 वीं लेन पर चल रही थी। दो आदमी बाइक से आए। पीछे, मेरे सिर पर थपथपाया जिससे अचानक मुझे एक पल के लिए विचलित कर दिया और पीछे बैठे सवार ने मेरे हाथ से मेरा फोन छीन लिया। जब उन्होंने ऐसा किया तो वे आगे बढ़ रहे थे, इसलिए इससे पहले कि मैं कुछ कर पाती वे भाग गए।

निकिता दत्ता ने यह भी बताया कि उन्हें सड़क पर चलने वालों का समर्थन मिला। उन्होंने लिखा, 'आस-पास चलने वाले लोग मदद के लिए दौड़ रहे थे। कई लोगों ने तो उन स्नैचर्स को फॉलो करने की भी कोशिशी की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम हो गई और वो लोग वहां से भाग गए।

आखिर में उन्होंने एक बार फिर आस-पास के लोगों का धन्यवाद किया कि किस तरह वो उनकी मदद के लिए आगे आए। निकिता आगे कहती हैं कि वो यह मैसेज इसलिए शेयर करना चाहती है जिससे आगे लोगों के साथ ऐसा न हो।