Real Life Struggle Viral Story India: फिल्म 'धुरंधर 2' के एक्टर की जिंदगी की कहानी बेहद दिल छू लेने वाली है। इतनी गरीबी के बाद उन्होंने अपने जुनून और कड़ी मेहनत से स्क्रीन पर अपनी चमक दिखाई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
Real Life Struggle Viral Story India: फिल्म निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रही है। फिल्म की कमाई और रणवीर सिंह की एक्टिंग की चर्चा हर जुबान पर है। बता दें, फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई से त्योहार जैसा माहौल बना दिया है और दुनियाभर में इसकी कमाई 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। इस सुपरहिट फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े स्टार्स लीड रोल में हैं।
इस बीच, फिल्म से जुड़ा एक छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला किस्सा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म के लास्ट में कुछ सेकेंड के लिए नजर आने वाले ऑटो-रिक्शा ड्राइवर बदरुल इसलाम ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अभी तक ये फिल्म थिएटर में नहीं देखी हैं।इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है, तो उन्होंने ईमानदारी से जवाब दिया, "टिकट लगभग 500 रुपये का है और फिल्म नई-नई रिलीज हुई है, इसलिए अभी नहीं देख पाया, मैं बाद में देखुंगा लेंगे।"
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि उनके बच्चे फिल्म देखना चाहते थे, लेकिन बदरुल ने उन्हें समझाया कि परिवार में 5 सदस्य हैं, तो कुल खर्च 2500 रुपये होगा। "हम इतने पैसे 1 महीने में ही बचा पाते हैं, इस लिए अभी नहीं ले जा पाया। थोड़ा इंतजार करेंगे और बाद में देखने जाएंगे।" उनका ये सरल और बिना शिकायत वाला जवाब लोगों के दिल को छू गया है, आखिर गरीबी भी दिन गिरा देती है भले ही आप कितनी भी कोशिश कर लो।
दरअसल, ये कहानी आम जिंदगी की एक सच्चाई को बयां करती है कि बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिलना कितना खास होता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण थिएटर जाकर फिल्म देख पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।
सोशल मीडिया पर लोग इस ड्राइवर के लिए आदित्य धर से गुजारिश कर रहे हैं कि उन्हें फिल्म फ्री में दिखाई जाए, ताकि उनकी खुशी और भी बढ़ सके। दरअसल, 'धुरंधर 2' की इस छोटी लेकिन प्रेरणादायक कहानी ने साबित कर दिया है कि फिल्म की सफलता केवल कमाई में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाने में भी होती है।