25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धुरंधर 2 ने 6 दिनों में कर दिखाया वो कारनामा, जिसे देख बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के भी छूट गए पसीने, उड़ा ले गई 1000 करोड़

Dhurandhar: The Revenge box office collection 6: धुरंधर 2 ने केवल 6 दिनों में एक ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसे देखकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के भी होश उड़ गए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और सिर्फ छह दिनों के भीतर 1000 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया।

2 min read
Google source verification
धुरंधर 2 ने 6 दिनों में कर दिखाया वो कारनामा, जिसे देख बड़े-बड़े खान सुपरस्टार्स के भी छूट गए पसीने, उड़ा ले गई 1000 करोड़

धुरंधर 2 (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar: The Revenge box office collection 6: बॉलीवुड में आजकल एक नाम खूब सुर्खियों में है आदित्य धर। उनकी फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने खूब कामयाबी पाई है, जिससे आदित्य धर को फिल्म इंडस्ट्री का नया किंग माना जाने लगा है। बता दें, फिल्म धुरंधर 2' ने रिलीज के पहले 6 दिनों में लगभग Rs 600 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन Rs 700 करोड़ के आसपास पहुंच रहा है। इससे भी बड़ी बात ये है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के करीब जा पहुंचा है, जो फिल्ममेकर्स के लिए काफी अच्छी बात है।

स्पाई ड्रामा को खूब पसंद किया

बता दें, 'धुरंधर 2' की मेहनत रंग लाई है और दर्शकों ने इस स्पाई ड्रामा को खूब पसंद किया है। Sacnilk के मुताबिक, 24 मार्च, 2026 को फिल्म ने भारत में कुल 2,20,412 शो आयोजित किए और Rs 56.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। ये कलेक्शन पहले सोमवार के मुकाबले 13 प्रतिशत कम है, जब फिल्म ने Rs 65 करोड़ की कमाई की थी।

इतना ही नहीं, अगर हम रिलीज से पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज ने 43 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद गुरुवार को कमाई 102.55 करोड़ तक पहुंच गई। दूसरे दिन थोड़ा गिरावट देखने को मिली और 80.72 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने अपना रन जारी रखा। मगर वीकेंड पर फिल्म ने जोरदार वापसी की। शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ की कमाई के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' ने साबित कर दिया कि ये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है।

सीक्वल में दमदार कहानी को पर्दे पर जीवंत किया

फिलहाल, फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 687.43 करोड़ और ग्रॉस 575.67 करोड़ है। तो वहीं, ओवरसीज मार्केट से 231.57 करोड़ की कमाई हुई है, जिससे दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 919 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस सीक्वल में दमदार कहानी को पर्दे पर जीवंत किया है, जो पहले पार्ट के अंत से शुरू होती है और ल्यारी के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक सीन में हमजा के गहरे सफर को दर्शाती है। रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए जसकीरत सिंह रंगी का किरदार एक अंडरकवर भारतीय जासूस की कहानी बयां करता है, जो अपने मिशन में खतरनाक गैंग में घुसकर मिशन को सफल बनाता है।

बता दें, फिल्म 'धुरंधर 2' जैसी फिल्में असली घटनाओं से प्रेरणा लेकर बनाई जाती हैं, लेकिन उनमें ड्रामा और सिनेमाई मसाला भी भरपूर होता है। यही वजह है कि दर्शकों को जो कहानी पर्दे पर दिखती है, वो पूरी तरह सच नहीं होती लेकिन पूरी तरह झूठ भी नहीं होती।