मनोरंजन

हिंदू-मुस्लिम विवाद के बीच फंसी ‘धुरंधर 2’, मौलाना बोले- समाज को बांटने की कोशिश…

Dhurandhar 2 Controversy: फिल्म 'धुरंधर 2' हाल ही में हिंदू-मुस्लिम विवाद के बीच फंसी है, जिससे सामाजिक माहौल फिर से तनावपूर्ण हो गया है। इस विवाद को लेकर मौलाना सहित कई सामाजिक और धार्मिक नेता सामने आए हैं।

2 min read
Mar 20, 2026
हिंदू-मुस्लिम विवाद के 'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज के बाद हाल ही में एक नया और बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें कुछ धार्मिक नेता इस फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि फिल्म हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत और दूरी बढ़ाने की कोशिश कर रही है और ऐसा सिर्फ कमाई के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

100 करोड़ की ओपनिंग से दहाड़े रणवीर सिंह! ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ और इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

ज्यादातर बातें गलत और झूठी हैं

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मुख्य मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बताया कि फिल्म में दिखाई गई ज्यादातर बातें गलत और झूठी हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी झूठी कहानियों पर फिल्म बनाना बिल्कुल भी सही नहीं है। साथ ही, मौलाना ने ये भी कहा कि कुछ फिल्म निर्माता और डायरेक्टर सिर्फ पैसों के लिए हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

और अभी रूकिए ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है, यूपी के शाही मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और कहा कि जब तक अदालत या जांच एजेंसियां किसी बात की दावा नहीं करतीं, तब तक किसी भी खास समुदाय को टारगेट करना गलत है। उन्होंने साफ किया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और इसके लिए ठोस सबूत चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना सबूत के लोगों को निशाना बनाना न केवल असंवैधानिक है बल्कि गैरकानूनी भी है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की

विवाद के बीच भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म 18 मार्च को प्रीव्यू और 19 मार्च को आधिकारिक रूप से रिलीज हुई है, जिसमें ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन ही लगभग 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि भारत में कुछ प्रीव्यू शो कैंसल या देरी होने से रिफंड की समस्या भी सामने आई है, लेकिन फिल्म के प्रति फैंस का जज्बा कम नहीं हो रहा।

बता दें, फिल्म के विवाद ने लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जहां एक ओर इसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता ने दर्शकों की रुचि को भी दिखाया है।

Updated on:
20 Mar 2026 10:14 am
Published on:
20 Mar 2026 10:09 am
Also Read
View All

अगली खबर