मनोरंजन

डबल मीनिंग गाने के लिरिक्स पर डायरेक्टर ने तोड़ी चप्पी, बोले- देश में कई बड़ी दिक्कतें चल रही हैं LPG…

Director Prem Talks About Sarke Sarke Song Controversy: हाल ही में एक गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर डायरेक्टर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश में कई गंभीर और बड़ी समस्याएं चल रही हैं, जैसे कि महंगाई, बेरोजगारी और गैस सिलेंडर (LPG) की किल्लत, ऐसे में गानों में इस तरह से मुद्दा बनाना सही नहीं है।

2 min read
Mar 25, 2026
फिल्म के डायरेक्टर प्रेम (फोटो सोर्स: X)

Director Prem Talks About Sarke Sarke Song Controversy: बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के लिए एक गाना जी का जंजाल बना हुआ है। फिल्म 'द केडी डेविल' का अश्लील गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' की वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर कानूनी पचड़ों में फंसती नजर आ रही हैं। बता दें, विवाद के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया। गाने के लिरिक्स के लेखक के तौर पर रकीब आलम का नाम सामने आया था, लेकिन रकीब ने सफाई दी कि उन्होंने गाना खुद नहीं लिखा, सिर्फ इसे हिंदी में ट्रांसलेट किया है। असली लिरिक्स फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने कन्नड़ भाषा में लिखे थे।

ये भी पढ़ें

कमजोर दिल वाले सावधान! 364 एपिसोड, लेकिन खौफ ऐसा कि उड़ जाएगी नींद

मैं किसी विवाद में नहीं फंसना चाहता

अब प्रेम ने HT से बातचीत में कहा, "मैं किसी विवाद में नहीं फंसना चाहता। मेरी फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है और ये गाना पार्टी में डांस करने के लिए था। कर्नाटक और केरल में इसे काफी पसंद किया गया। मैं विवाद क्यों पैदा करूं?" उन्होंने आगे बताया कि मूल कन्नड़ गाने के बोल लिखे थे और हिंदी में ट्रांसलेशन रकीब आलम ने किया। प्रेम ने माना कि हिंदी अनुवाद में कुछ ऐसे शब्द यूज हुए, जिनका उन्हें पता नहीं था और जिनके कारण विवाद हुआ।

इतना ही नहीं, प्रेम ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता था कि हिंदी ट्रांसलेशन में कौन से शब्दों का इस्तेमाल किया गया क्योंकि मुझे हिंदी भाषा उतनी अच्छे से नहीं आती। मैं एक छोटे से गांव का हूं जहां बातचीत के दौरान ऐसे शब्द आम होते हैं।" निर्देशक ने बताया कि विवादित लाइनें काटकर सेंसर बोर्ड में पुन जमा कर दी जाएंगी। उन्होंने ये भी दुःख जताया कि फिल्म को इतनी छोटी बात पर इतना बड़ा विवाद सहना पड़ा।

सिर्फ एक गाने पर इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी क्यों

निर्देशक ने देश के संगीन मुद्दों पर बात की और कहा, 'अगर कोई हर्ट हुआ हो तो मुझे दुख है। हमारी बड़ी फिल्म ने छोटा सा लिरिक्स का मुद्दा झेला लेकिन कुछ ज्यादा ही तूल दे दिया गया, लेकिन दुनिया में कई बड़ी परेशानियां चल रही हैं, वॉर है, एलपीजी गैस की प्रॉब्लम है तो क्यों सिर्फ एक गाने पर इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे हो।'

कई यूजर्स ने गाने के डबल मीनिंग वाले शब्दों को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके जवाब में रकीब आलम ने कहा था कि उन्होंने पहले ही डायरेक्टर प्रेम को चेतावनी दी थी कि ये गाना सेंसर बोर्ड से नहीं गुजर पाएगा, और विवाद पैदा हो गया। बता दें, केडी द डेविल एक कन्नड़ भाषा की एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं, जबकि संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और नोरा फतेही जैसे स्टार्स सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।

Updated on:
25 Mar 2026 02:13 pm
Published on:
25 Mar 2026 02:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर