10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनालिसा से पहले सनोज मिश्रा पर जबरन अबॉर्शन-अश्लील फोटो लीक के लग चुके हैं आरोप, काला चिट्ठा आया था सामने

Sanoj Mishra: मोनालिसा ने बताया कि सनोज मिश्रा उसे काम देने के बहाने ने गलत तरीके से छूते थे। पहले भी सनोज मिश्रा को लेकर एक लड़की ने शोषण के बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उसने बताया था कि उसने जबरन लड़की का 3 बार अबॉर्शन कराया है।

2 min read
Google source verification
सनोज मिश्रा पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

सनोज मिश्रा पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

Monalisa Allegations With Sanoj Mishra: फिल्म जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है। मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बतया कि वह काम के बहाने उन्हें इधर-उधर टच करते थे। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। इसी बीच एक पुराना विवाद भी सामने आ गया है। ऐसा पहला मामला नहीं है कि सनोज मिश्रा को लेकर केवल मोनालिसा ने ही आरोप लगाए हो। इससे पहले भी उन पर जबरन अबॉर्शन, लंबे समय तक यौन शोषण करने और अश्लील फोटो लीक करने के एक लड़की ने आरोप लगाए थे। साथ ही कोर्ट में केस भी दर्ज कराया था। जिसके बाद सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब जब मोनालिसा ने भी उनपर शोषण करने के आरोप लगाए हैं तो यह मामला भी सामने आ गया है।

सनोज मिश्रा पर पहले भी लड़की ने लगाए थे आरोप (Monalisa Allegations With Sanoj Mishra)

उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली थी। पीड़िता ने डायरेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोला था और उनके काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा पुलिस के सामने रखा था।  पीड़िता ने बताया था कि सनोज मिश्रा से उसकी पहली मुलाकात साल 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ और साल 2021 में सनोज उससे मिलने झांसी पहुंच गए। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने मिलने से मना किया, तो सनोज ने आत्महत्या करने की धमकी देकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल किया। डर के मारे वह मिलने चली गई, जहां डायरेक्टर ने उसे एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ गलत काम किया।

लड़की का जबरन कराया था अबॉर्शन (Viral Kumbh Mela Girl Monalisa alleges misconduct On Sanoj Mishra)

FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार, सनोज ने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। इन्हीं के दम पर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा था। फिल्मों में बड़े ब्रेक का लालच देकर वह पीड़िता को मुंबई ले गया था। जहां उसने सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने दिल दहला देने वाला ये खुलासा भी किया था कि इस दौरान डायरेक्टर ने तीन बार उसका जबरन गर्भपात (Abortion) भी कराया था। इन सभी आरोपों के बाद सनोज मिश्रा को लगभग 1 महीने जेल में रहना पड़ा था। जिसके बाद उनपर लगे सभी आरोप झूठे साबित हुए थे और उन्हें जमानत मिल गई थी।

मोनालिसा विवाद से भी जुड़ा है नाम

हैरानी की बात यह है कि अब मोनालिसा ने भी सनोज मिश्रा पर आरोप लगाए हैं। उनका कहा, "सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है। उसने मुझे फिल्म के दौरान कई बार गलत तरीके छुआ। मैंने अपने परिवार को भी उसके छूने के बारे में बताया, लेकिन परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया। मुझे पता है कि मुझपर क्या बीती है। मेरे साथ अन्याय हुआ है। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।