मनोरंजन

बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रहे दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया, इस एक्ट्रेस संग जमेगी जोड़ी!

Vivek Dahiya: टीवी एक्टर विवेक दहिया को असली पहचान टीवी शो ये है मोहब्बतें से मिली थी। इस शो ने उन्हें घर घर में फेमस कर दिया था। अब खबर है कि एक्टर जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
2 min read
Apr 04, 2023
divyanka_tripathi_husband_vivek_dahiya_will_bollywood_debut_alongside_kumar_sanu_daughter_shannon.png

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' से काफी पाॅपुलैरिटी बटोरी। इस शो ने उन्हें घर-घर में तो पहचान दिलाई। साथ ही उनकी लव पार्टनर से भी मिलवाया। शो के दौरान ही दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanaka Tripathi) और विवेक को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि इस शो के बाद विवेक कई टीवी शो जैसे 'कवच काली शक्तियों से', 'कयामत की रात' जैसे शो में नजर आए। अब उनकी ये लोकप्रियता रुकने वाली नहीं है। खबर है कि जल्द ही विवेक बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

जाहिर है कि विवेक दहिया की अपनी स्टार वाइफ के साथ कई रील वायरल होती रहती है। एक्टर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वह बाॅलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन (Shannon) के साथ अपनी फिल्मी पारी शुरू करेंगे।

विवेक ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म का नाम 'चल जिंदगी' (Chal Zindagi) होगा। उनकी यह फिल्म रोड ट्रिप की कहानी पर आधारित होगी। एक्टर ने बताया कि 'चल जिंदगी' उन चार लोगों के इर्द गिर्द घूमेगी, जो एक दूसरे से अंजान हैं लेकिन एक दिन जब मिलते हैं तो इनके बीच ऐसा बॉन्ड बनता है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।

गौरतलब है कि विवेक दहिया बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में उनके कई सिनेमैटिक अवतार देखने को मिलेंगे। बता दें कि जहां चल जिंदगी विवेक दहिया की पहली फिल्म होगी। वहीं कुमार सानू की बेटी शैनन भी इसी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। हालांकि, ग्लैमर इंडस्ट्री से शैनन का नाता भी नया नहीं है। एक सिंगर की बेटी होने के नाते उन्होंने लॉस एंजलिस में बतौर सिंगर अपना करियर स्थापित किया है।

Published on:
04 Apr 2023 11:07 am
Also Read
View All
‘महिलाएं पहले मां होती हैं’, आनंदीबेन पटेल के बयान पर कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- ‘औरतों को देवी-शक्ति कहा जाता है’

‘यही मेरा आदमी है’ लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस ने शेखर चौधरी संग सगाई का किया ऐलान, फैंस हुए खुश

‘यार बिना चैन कहां रे’ और ‘बोल बेबी बोल’, जैसे सुपरहिट बॉलीवुड गाने देने वाली दिग्गज सिंगर S. Janki से जुड़ी 10 बातें

साउथ की ‘नाइटिंगेल’ कहे जाने वाली S. जानकी को PM मोदी, रजनीकांत समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

‘LGBTQ कम्युनिटी को देखने का नजरिया बदला’,राम कपूर ने LockUpp में बोर्डिंग स्कूल के ट्रॉमा पर तोड़ी चुप्पी