मनोरंजन

राहुल फाजिलपुरिया कौन? जिनपर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, सिद्धू मूसेवाला की तरह हो सकती थी मौत

Rahul Fazilpuria Escapes Gunfire: राहुल फाजिलपुरिया पर दनादन गोलियां चली। वह एल्विश यादव के अच्छे दोस्त कहे जा रहे हैं। आइये जानते हैं कैसे बचाई सिंगर ने अपनी जान…
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 8:21 AM IST
Elvish yadav friend rapper Rahul Fazilpuria Firing on indiscriminate
Elvish Yadav, friend rapper Rahul Fazilpuria Firing on indiscriminate (Image Source: Patrika)

Elvish yadav friend Rapper Rahul Fazilpuria Escapes Gunfire: साल 2022 में हुई फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। अब एक बार फिर रैपर पर सोमवार देर शाम फायरिंग हुई है। जी हां! हम बात कर रहे हैं रैपर राहुल फाजिलपुरिया की। राहुल की थार गाड़ी पर कार सवार बदमाशों ने दनादन कई गोलियां बरसाई, आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

राहुल फाजिलपुरिया पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग (Elvish yadav friend Rapper Rahul Fazilpuria Escapes Gunfire)

राहुल फाजिलपुरिया इस हमले में बाल-बाल बच निकले, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को इस फायरिंग के बाद सिद्धू मूसेवाला की मौत याद आ गई। इसी बीच राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग कहां हुई ये साफ नहीं हो पाया है लेकर कहा जा रहा है कि उन पर फायरिंग गुरुग्राम के पास बादशाहपुर एसपीआर (साउदर्न पेरिफेरल रोड) पर हुई है। हमलावर कौन थे और उन्होंने राहुल फाजिलपुरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग क्यों की, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन हैं राहुल फाजिलपुरिया? (Who is Rahul Fazilpuria)

बता दें, राहुल यादव, जिन्हें राहुल फाजिलपुरिया के नाम से भी जाना जाता है। जाने-माने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के करीबी दोस्त हैं। दोनों 2023 में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर के इस्तेमाल के सिलसिले में चर्चा में आए थे। इसके बाद 2024 में भी वह चर्चा में आए थे जब उन्हें अजय सिंह चौटाला की पार्टी जेजेपी ने गुरुग्राम से टिकट दिया था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। राहुल फाजिलपुरिया की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

राहुल फाजिलपुरिया ने फायरिंग की आवाज सुनती ही भगाई थी गाड़ी (Rahul Fazilpuria Firing)

राहुल फाजिलपुरिया पर जिस समस हमला हुआ, उस दौरान रैपर अपनी सफेद रंग की थार से जा रहे थे। इसी दौरान बदमाश पीछे से दूसरी गाड़ी में आए और उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाने लगे। इस बात का एहसास होते ही सिंगर ने थार गाड़ी को दौड़ा कर अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकाले। सिंगर को गोली नहीं लगी है। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गुरुग्राम पुलिस कर रही मामले की जांच

इस बीच, गुरुग्राम पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच और तलाशी शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लगभग एक घंटे पहले एसपीआर रोड पर गोली चलने की सूचना मिली थी। गुरुग्राम पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले ही STF को इस बात का इनपुट मिला था कि बदमाश किसी सिंगर को अपना निशाना बना सकते हैं। अब उसे लेकर भी जांच हो सकती है। ऐसे में लोगों का कहना है कि राहुल की मौत भी हो सकती थी जैसे कुछ सालों पहले सिद्धू मूसेवाला की हुई थी।

Updated on:
15 Jul 2025, 8:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
IndiGo फ्लाइट में बिना पूछे सुचित्रा पिल्लई की बदली गई सीट, एक्ट्रेस ने मांगा जवाब, ‘मुझे कारण बताओ’

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

दीया मिर्जा के दिवाली कैंपेन पर छिड़ी सियासी बहस, मुंबई की मेयर बोलीं- ‘हिंदुत्व के खिलाफ बोलने वालों को देंगे जवाब’

मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम