मनोरंजन

3 घंटे 55 मिनट की Dhurandhar 2 में आदित्य धर से हुई ये बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Dhurandhar The Revenge Plot Holes: फिल्म 'धुरंधर 2' जो लगभग 3 घंटे 55 मिनट लंबे समय की है, लेकिन फैंस ने एक बड़ी मिस्टेक पकड़ ली है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में कुछ ऐसे सॉग्स और सीन के बीच टाइमिंग और प्लॉटिंग को लेकर कुछ गलतियां की है, जो काफी वायरल हो रही है।

2 min read
Mar 19, 2026
Dhurandhar The Revenge (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar The Revenge Plot Holes: फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च यानी आज रिलीज हो गई है और एक दिन पहले 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू हुआ। जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड थे, लेकिन जिसकी बड़े पर्दे पर चर्चा की गई है वो है गलतियां। ये स्पाई थ्रिलर ड्रामा के पहली फिल्म 'धुरंधर' की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाती है कि कैसे लियारी का नया किंग हमजा (रणवीर सिंह) बनता है, जो पहले जसकीरत सिंह रांगी हुआ करता था।

ये भी पढ़ें

सिर्फ आंधी नहीं, सुनामी है हमजा…हफ्ते भर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार! ‘हमजा’ के आगे सब फेल, टूटे सारे रिकॉर्ड्स

कहानी में फ्लैशबैक के द्वारा दिखाई गई हमजा की जर्नी

इस कहानी में फ्लैशबैक के द्वारा हमजा की जर्नी दिखाई गई है कि कैसे वो जसकीरत से हमजा बना और इसके साथ ही फिल्म बलूच नेताओं की भागीदारी, ईशनिंदा, नकली नोटों का कारोबार, 2016 की नोटबंदी, भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिशें, स्थानीय राजनीतिक गठजोड़, उरी हमला और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे बड़ी संवेदनशील मुद्दों को भी छूती है।

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और लियारी में उसकी हुकूमत को फिल्म में दमदार अंदाज से दिखाया गया है। बता दें, फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 55 मिनट है फिर भी कई बार संयोजन में कुछ कमजोरियां नजर आ आती ही हैं और सबसे मजेदार बात ये है कि फिल्म की टाइमलाइन काफी तेजी से आगे बढ़ती है, जिसमें कई बड़े मुद्दे मौजूद हैं कि जिन्हें विस्तार से पेश करना संभव नहीं हो पाया और इसको एक गलतियों की तरह देखा जा रहा है।

फिल्म में कई गलतियां दिखी

इसके अलावा भी फिल्म में कई गलतियां भी दिखे हैं, जैसे हमजा अपने दोस्त से कहता है कि उसने वहां 2 साल बिताए हैं, जबकि उस समय उसकी शादी यलीना (सारा अर्जुन) से हो चुकी होती है और उनका बच्चा भी करीब 3-4 साल का होता है। इसके बाद, आर माधवन और रणवीर सिंह के किरदारों की मुलाकात को भी लगभग 16 साल बीत चुके होने का खुलासा किया है, जो कहानी में काफी उलझन पैदा करता है।

बता दें, 'धुरंधर द रिवेंज' एक साहसिक और राजनीतिक पहलुओं से भरपूर फिल्म है, जिसमें दमदार किरदार और एक्शन भले हों, लेकिन कहानी की टाइमलाइन और कुछ तार्किक गलतियां इसे पूरी तरह परफेक्ट बनने से रोकती हैं। फिर भी, ये फिल्म काफी मजेदार है और फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई।

Updated on:
19 Mar 2026 12:54 pm
Published on:
19 Mar 2026 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर