मनोरंजन

“हर हफ्ते नई गर्लफ्रेंड?” फराह खान ने खोले अक्षय कुमार के पुराने राज, सुनकर छूट जाएगी हंसी!

Akshay Kumar and Farah Khan: फराह खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और इस बार उन्होंने निशाने पर लिया अक्षय कुमार को। एक चैट शो में फराह ने 90s का किस्सा सुनाया, जो काफी मजेदार था।

2 min read
Jun 19, 2026
फराह खान ने खोले अक्षय कुमार के पुराने राज
फराह खान और अक्षय कुमार (IMDb)

Akshay Kumar and Farah Khan: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान की दोस्ती कई साल पुरानी है। बता दें, फिल्म 'भूत बांग्ला' के प्रमोशन के दौरान दोनों ने अपने शुरुआती दिनों से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर किए। इस बातचीत में निर्देशक प्रियदर्शन और एक्टर राजपाल यादव भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के साथ पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।

अक्षय हर हफ्ते एक नई गर्लफ्रेंड के साथ आता था

अक्षय कुमार ने बताया कि वो फराह खान को उस समय से जानते हैं, जब वो छोटे-छोटे डांस कॉम्पिटिशन में भाग लिया करती थीं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फराह कुछ हजार रुपये के इनाम के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं। हालांकि फराह ने तुरंत उनकी बात सही करते हुए कहा कि उस समय उन्हें सिर्फ 1 हजार रुपये तक की रकम मिलती थी।अक्षय ने फराह बातचीत के दौरान डांसिंग स्किल्स की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि फराह मुंबई के एक फेमस डिस्को में शानदार डांस किया करती थीं।

इसी बीच फराह ने अक्षय की डेटिंग लाइफ का जिक्र किया, जिससे सब हंस पड़े "और वो हर हफ्ते एक नई गर्लफ्रेंड के साथ आता था," उन्होंने ऐसा मजाक में कहा, जिससे माहौल और हल्का लेकिन मजेदार बन गया। साथ ही, दोनों ने एक-दूसरे पर मजेदार तंज कसते हुए फैंस को खूब हंसाया।

फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा

ये पुरानी यादों की बात यहीं नहीं रुकी। अक्षय और फराह ने फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया, जिसमें फराह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुंबई से दूर मालशेज इलाके में होती थी, लेकिन अक्षय रोज शूटिंग खत्म होने के बाद घर लौट जाते थे और अगली सुबह समय पर सेट पर पहुंच जाते थे। दरअसल, जब राजपाल यादव ने पूछा कि ये कैसे पॉसिबल होता था, तो अक्षय ने खुलासा किया कि वो हेलीकॉप्टर से सफर करते थे। ये सुनकर सभी हंस पड़े। फराह ने मजाक में कहा कि उन्होंने पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था। हालांकि उन्होंने अक्षय की समय की पाबंदी की भी तारीफ की।

Gen Z दर्शकों के बीच इस फिल्म की अलग ही पहचान बन चुकी है

इस बातचीत के दौरान फराह खान ने अपनी फिल्म 'तीस मार खान' को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रिलीज के समय फिल्म को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन आज की युवा पीढ़ी इसे काफी पसंद करती है। फराह के अनुसार, Gen Z दर्शकों के बीच इस फिल्म की अलग ही पहचान बन चुकी है। ये बातचीत न केवल अक्षय और फराह की मजबूत दोस्ती को दिखाती है, बल्कि बॉलीवुड के उन दिनों की भी झलक देती है जब संघर्ष, मेहनत और दोस्ती इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकत हुआ करती थी।

Updated on:
19 Jun 2026 02:42 pm
Published on:
19 Jun 2026 02:26 pm